Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल : मामूली विवाद में भतीजे ने चाचा पर पिस्तौल तान दागी गोली, बाल-बाल बची जान, आरोपी गिरफ्तार

मामूली विवाद पर भतीजे ने चाचा पर पिस्तौल तान गोली चला दी। गनीमत रही कि वारदात में चाचा की बाल-बाल जान बच गई। पुलिस ने आरोपी को पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Apr 2021 11:10:04

हिमाचल : मामूली विवाद में भतीजे ने चाचा पर पिस्तौल तान दागी गोली, बाल-बाल बची जान, आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टीहरा गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक मामूली विवाद पर भतीजे ने चाचा पर पिस्तौल तान गोली चला दी। गनीमत रही कि वारदात में चाचा की बाल-बाल जान बच गई। पुलिस ने आरोपी को पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन कारतूस, दो चले कारतूस और पिस्तौल को कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलते ही डीएसपी रमाकांत ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। रमाकांत ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित जलरक्षक वासदेव निवासी टीहरा ने पुलिस थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार रात को वह अपने घर में था। उसका भतीजा उनके घर के सामने गेहूं की कटाई के बाद उसकी थ्रेशिंग कर रहा था। आरोप है कि थ्रेशर मशीन का मुंह उनके घर की तरफ कर दिया। इससे तूड़ी और धूल घर में घुसने लगी। इस पर उसकी पत्नी, बेटे और बेटी ने एतराज जताया। इसके बाद आरोपी के बेटे अजय और उसके परिजनों में इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बात गाली गलौज तक पहुंच गई। इसी बीच भतीजे दविंदर कुमार ने पिस्तौल से दो फायर कर दिए। गोली चलने पर सब उस जगह से भाग गए। इस दौरान आरोपी दविंदर कुमार के साथ उसके नौकर भी आ गए और पथराव किया। पेट में पत्थर लगने से शिकायतकर्ता को चोटें आई हैं। आरोपी वन विभाग का ठेकेदार बताया जा रहा है जो खैर कटान का काम भी करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका