न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुसलमानों के प्रति अपनी नफरत छिपा नहीं..., मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया पर दिए विवादित बयान पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर

भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान की तीखी आलोचना की। उन्होंने कर्नल को अपनी बड़ी बहन बताते हुए बीजेपी नेताओं की मुस्लिम विरोधी मानसिकता पर सवाल उठाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 14 May 2025 8:09:17

मुसलमानों के प्रति अपनी नफरत छिपा नहीं..., मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया पर दिए  विवादित बयान पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कर्नल कुरैशी को अपनी "बड़ी बहन" बताया और कहा कि वो हमेशा उनकी बहन रहेंगी। नेहा ने सवाल उठाया कि क्या सिर्फ मुसलमान होने के कारण कर्नल कुरैशी को आतंकियों की बहन कहा गया? उन्होंने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग कितना भी दिखावा कर लें, लेकिन मुसलमानों के प्रति अपनी नफरत छिपा नहीं सकते।

नेहा सिंह राठौर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा करते हुए विजय शाह के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने वीडियो में कहा, "कर्नल सोफिया कुरैशी मेरी बहन हैं, मेरी बड़ी बहन हैं और हमेशा रहेंगी।" उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी नेता ने ये बयान दिया कि जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी तैसी कर दी। मैं पूछती हूं – बेटियों का सिंदूर तो आतंकियों ने उजाड़ा था, तो क्या कर्नल कुरैशी आतंकियों की बहन हैं?"

भोजपुरी गायिका ने सवाल खड़े किए

नेहा ने कहा, "मैं पूछना चाहती हूं कि आखिर उस नेता को इतनी हिम्मत कैसे हुई ऐसा घटिया बयान देने की? एक आर्मी ऑफिसर, जिन्होंने देश के लिए काम किया, उन्हें आतंकियों की बहन कहा गया – सिर्फ इसलिए क्योंकि वो मुसलमान हैं?" उन्होंने कहा कि इतना बड़ा और घिनौना बयान देने की हिम्मत उस नेता को उस व्यक्ति से मिली होगी जो मुसलमानों को 'पंचर जोड़ने वाला' बताता है। नेहा ने बीजेपी को सीधा संदेश देते हुए कहा, "कर्नल सोफिया कुरैशी मेरी बहन हैं, बड़ी बहन हैं और रहेंगी।"

नेहा ने कहा कि सच्चाई यह है कि बीजेपी नेताओं को सशक्त महिलाएं रास नहीं आतीं। उनकी सोच इतनी संकीर्ण है कि आज भी वे हिन्दू-मुस्लिम से ऊपर सोच ही नहीं पाए हैं। उन्होंने कहा, "ये चाहे जितनी भी एक्टिंग कर लें, लेकिन अपने अंदर की मुस्लिम विरोधी सोच को छुपा नहीं सकते।"

उन्होंने विजय शाह के बयान को सिर्फ एक महिला का नहीं, बल्कि पूरे देश की महिलाओं की ताकत और सेना के मनोबल पर आघात बताया। उन्होंने कहा कि इस बयान ने सैन्य बलों में कार्यरत महिला अफसरों को भी ठेस पहुंचाई है।

क्या कहा था विजय शाह ने?

बता दें कि विजय शाह ने एक कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के संदर्भ में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, "जिन लोगों ने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, हमने उन्हीं कटे-फटे लोगों को उनकी एक बहन को भेजकर ऐसी तैसी करवा दी।" हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी है। बीजेपी की ओर से भी उन्हें उनके बयान पर कड़ी फटकार दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’