न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महागठबंधन चाहे जितनी बैठकें कर लें, जीतेगा एनडीए ही: बिहार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने महागठबंधन की रणनीतिक बैठकों पर तंज कसते हुए कहा कि एनडीए 2024 में भी विजयी रहेगा। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व को मजबूत बताया और वक्फ संशोधन कानून को मुस्लिम समाज का समर्थन मिलने का दावा किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 8:06:23

महागठबंधन चाहे जितनी बैठकें कर लें, जीतेगा एनडीए ही: बिहार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान महागठबंधन की रणनीतिक बैठकों पर तीखा तंज कसा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विपक्ष भले ही कितनी भी बार एकजुट हो जाए, लेकिन आगामी चुनावों में जीत का सेहरा एनडीए के सिर ही बंधेगा।

सम्राट चौधरी ने जोर देकर कहा, "2019 के लोकसभा चुनाव हों, 2020 के विधानसभा चुनाव या 2024 के लोकसभा चुनाव – हर बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने महागठबंधन को करारी शिकस्त दी है, और आगे भी यही सिलसिला जारी रहेगा।"

"नीतीश कुमार के नेतृत्व पर कोई भ्रम नहीं"

जब उनसे नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों के बारे में पूछा गया तो उपमुख्यमंत्री ने दो टूक जवाब देते हुए कहा, "एनडीए पूरी तरह एकजुट है, हम सभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे और सरकार चलाएंगे। एनडीए में किसी प्रकार का कोई कन्फ्यूजन नहीं है।"

वक्फ संशोधन कानून पर मुस्लिम समाज से मिला समर्थन

पटना के विद्यापति भवन में वक्फ संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि इस कानून को लेकर मुस्लिम समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से आभार जताया है। उन्होंने कहा, "यह कानून खासकर गरीब और पसमांदा मुस्लिमों के लिए एक क्रांतिकारी और प्रगतिशील पहल है।"

"विकास योजनाओं में किसी धर्म या जाति का भेद नहीं"

बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि केंद्र और बिहार सरकार की योजनाएं हमेशा सर्वसमाज को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। "कभी भी योजनाएं किसी खास धर्म के लिए नहीं बनीं। आज बिहार में हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बिहार बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है और समृद्ध हो रहा है।"

भागलपुर दंगों और अल्पसंख्यकों के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने भागलपुर दंगों का भी जिक्र किया और कहा कि एनडीए सरकार बनने के बाद ही पीड़ितों को न्याय मिला। उन्होंने कहा कि सरकार ने कब्रिस्तानों की घेराबंदी, अल्पसंख्यक छात्रों को वजीफा, और वक्फ बोर्ड की पारदर्शिता जैसे कई अहम कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार ने हमेशा सभी वर्गों के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप