न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RJD पर NDA घटक दलों ने साधा निशाना, 23 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली पार्टी सेट कर रही देश का एजेंडा

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शनिवार को राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Apr 2024 1:38:21

RJD पर NDA घटक दलों ने साधा निशाना, 23 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली पार्टी सेट कर रही देश का एजेंडा

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शनिवार को राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इसे परिवर्तन पत्र का नाम दिया गया है जिसमें देशभर में एक करोड़ सरकारी नौकरी, रक्षाबंधन पर महिलाओं को 1 लाख और 500 में गैस सिलेंडर देने का वादा समेत 24 जन घोषणाएं की गई हैं। भाजपा और जेडीयू और जीतनराम मांझी की पार्टी हम ने राजद के इस दावे पर बड़ा हमला किया है। एनडीए के घटक दलों ने कहा है कि 23 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली लालू यादव की पार्टी देश का एजेंडा सेट कर रही है। उन्हें अपनी औकात का अंदाज नहीं हो रहा।

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज ने कहा है कि लालू प्रसाद जी के राजकुमार तेजस्वी यादव ने अपना घोषणा पत्र राष्ट्रीय संदर्भ में जारी किया है। उनकी पार्टी मात्र 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अब इतनी कम सीटों पर चुनाव लड़ने वाले नेता देश का एजेंडा सेट कर रहे हैं। एक देहाती कहावत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि- अपना रामा-दामा और दूसरे का गिरथामा। तेजस्वी यादव से उन्होंने पूछा कि आपकी राजनीति में औकात ही क्या है। उन्होंने राजद पर अपने सहयोगी दलों कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों की अवहेलना का भी आरोप लगाया। कहा कि तेजस्वी यादव ने सहयोगी दलों को इस लायक भी नहीं समझा कि घोषणा पत्र जारी वक्त करते उन दलों के नेता आसपास दिखाई पड़ते।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी राजद की घोषणा पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया आई है। बिहार भाजपा के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के आईक्यू लेवल पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि राजद के घोषणा पत्र से पता चलता है कि तेजस्वी यादव की समझदारी कितनी कम है। मात्र 20-25 सीट पर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं और अपने घोषणा पत्र में परिवर्तन की बात करते हैं। देशभर में एक करोड़ नौकरी देने के वायदे पर भाजपा नेता ने कहा कि आरजेडी का परिवर्तन पत्र झूठ का पुलिंदा है। जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की जा रही है। उन्हें पता है कि कोई परिवर्तन नहीं होना है इसलिए परिवर्तन पत्र में बड़े-बड़े वायदे कर दिए हैं। देश की 140 करोड़ जनता एनडीए के साथ है क्योंकि उन्हें मोदी की गारंटी पर भरोसा है। जनता इनको झूठ के पुलिंदे को खारिज कर देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप