न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान के बेटे आर्यन संग सेल्फी ले रहा शख्स कोई ऑफिसर नहीं: NCB

अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने यह साफ कर दिया है कि आर्यन खान के साथ जो शख्स फोटो में दिखाई दे रहा है वह कोई एनसीबी का अधिकारी या कर्मचारी नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Oct 2021 1:17:54

शाहरुख खान के बेटे आर्यन संग सेल्फी ले रहा शख्स कोई ऑफिसर नहीं: NCB

मुंबई के क्रूज पर ड्रग्स पार्टी से पकड़े गए बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि वो पिछले 4 सालों से ड्रग्स का सेवन कर रहा है। उसने न सिर्फ भारत बल्कि दुबई, यूके और अन्य कई देशों में भी ड्रग्स का सेवन किया है। पूछताछ में सामने आया है कि अरबाज मर्चेंट भी आर्यन के साथ लगातर ड्रग्स सेवन करता रहा है। ये भी सामने आया है कि शाहरुख़ खान और गौरी को भी आर्यन के ड्रग्स लेने की जानकारी थी। इस पूरे मामले के एक तस्वीर खास चर्चाओं में आई है। जिसमें एक शख्स आर्यन खान के साथ सेल्फी लेता नजर आ रहा है। वहीं अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने यह साफ कर दिया है कि आर्यन खान के साथ जो शख्स फोटो में दिखाई दे रहा है वह कोई एनसीबी का अधिकारी या कर्मचारी नहीं है।

क्रूज पर छापेमारी के बाद आर्यन को एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया था। इस दौरान एक तस्वीर सामने आई जिसमें पूछा जा रहा है कि इस तस्वीर में सेल्फी ले रहा शख्स कौन है ? वायरल हो रही इस तस्वीर को देख लोग इस शख्स को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का अधिकारी मान रहे थे। वहीं अब एनसीबी ने अधिकारिक बयान जारी कर सब साफ कर दिया है।

इस बीच सूत्रों ने जानकारी दी है कि आर्यन की गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत NCB ने अपने लैंडलाइन फोन से आर्यन की उनके पिता शाहरुख खान से बातचीत करवाई। ये बातचीत करीब दो मिनट तक चली। आर्यन ने एनसीबी की मेस का ही खाना खाया। उन्हें बाहर का कोई भी खाना उपलब्ध नहीं कराया गया।

8 लोगों से की थी पूछताछ

आपको बता दें कि शनिवार को मुंबई के एक क्रूज जहाज पर छापा मारा, करीब 600 से ज्यादा लोग उस जहाज पर मौजूद थे। इस मामले में 8 लोग आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जयसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा से पूछताछ की गई। जिसमें से आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा अभी भी एनसीबी की कस्टडी में हैं।

शाहरुख के बेटे आर्यन का सबसे करीबी दोस्त अरबाज मर्चेंट आखिर ड्रग्स कहां से लाता था इस बात की जानकारी एनसीबी को मिल चुकी है। इस मामले में अभी छापेमारी की जा रही है और बड़ी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। दिल्ली में एनसीबी की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है और गोमित चोपड़ा के घर भी एक टीम पहुंची है। एनसीबी सूत्रों की माने तो गिरफ्तारी की प्रक्रिया के बाद एनडीपीएस कानून में हर आरोपी के घर का भी सर्च का प्रावधान है। ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि क्या सुपरस्टार शाहरुख खान के मुंबई स्थित मन्नत में एनसीबी सर्च ऑपरेशन करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत