न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवाब मलिक ने फिर फोड़ा लेटर बम, वानखेड़े पर लगे 26 आरोपों की चिट्ठी मीडिया के सामने रखी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रवक्ता और मंत्री नवाब मलिक के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Oct 2021 12:27:13

नवाब मलिक ने फिर फोड़ा लेटर बम, वानखेड़े पर लगे 26 आरोपों की चिट्ठी मीडिया के सामने रखी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रवक्ता और मंत्री नवाब मलिक के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में NCP नेता नवाब मलिक मंगलवार को फिर एक बार मीडिया के सामने आए और NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ 26 आरोपों की चिट्ठी मीडिया के सामने रखी। मलिक ने दावा किया कि इस चिट्ठी भेजने वाले ने अपने नाम का जिक्र नहीं किया है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार मलिक ने कहा- ‘मुझे NCB के अज्ञात अधिकारी का पत्र मिला है। हम मांग करते हैं कि जांच होनी चाहिए।’

चिट्ठी के मुताबिक...

अमित शाह और अस्थाना और समीर वानखेड़े को NCB में लेकर आए। समीर वानखेड़े और केपीएस ने दीपिका जैसी बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस से मोटा पैसा कमाया है। समीर वानखेड़े मामले को बड़ा दिखाने के लिए कई बार रेड में मिली ड्रग्स को ज्यादा दिखाते हैं।'

मलिक ने कहा कि 6 अक्टूबर के बाद से हमने कई सवाल खड़े समीर वानखेड़े के खिलाफ खड़े किए थे। हमारी लड़ाई NCB से नहीं है। पिछले 35 वर्ष में NCB ने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन एक व्यक्ति फर्जीवाड़ा करके नौकरी हासिल करता है, जब मैंने खुलासे किए तब कहा गया कि नवाब मलिक निजी बातें सामने ला रहा है।

मलिक ने आगे कहा कि हमने कभी भी किसी के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया। BJP चाहे कितना भी कहे कि हम मुसलमान होने के नाते इस लड़ाई को लड़ रहे हैं, तो मैं कहना चाहता हूं कि मैने 45 वर्ष के करियर में धर्म की सियासत नहीं की। जो बर्थ सर्टिफिकेट मैने पेश किया वो असली है। अगर आप उस सर्टीफिकेट को गौर से देखेंगे तो उसमें ऑल्टर करके पॉइंटर्स जोड़े गए हैं। हम डेढ़ महीने से समीर के डॉक्युमेंट्स सर्च कर रहे थे, तब जाकर इसकी कॉपी मिली।

नवाब मलिक ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे कहा, 'समीर ने जाहिदा से निकाह किया। पिता के सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर नौकरी हासिल की। कई दलित संगठन मुझसे बात कर रहे हैं। समीर के सर्टिफिकेट को लेकर स्क्रूटनी कमिटी के सामने शिकायत दर्ज करायेंगे। समीर के पिता अपना कास्ट सर्टिफिकेट सबके सामने रख रहें हैं। समीर का कास्ट सर्टिफिकेट कहां है?'

वानखेड़े पर लगे ये 26 आरोप

- समीर वानखेडे ने दिनेश चव्हाण को करण अरोड़ा, जैद विला अबास लखानी की confessional statement में रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती सैमुअल मिरांडा आदि का नाम लिखने को कहा, जिस पर दिनेश चव्हाण, superintendent ऑपरेशन ने साफ-साफ माना कर दिया तब से समीर ने दिनेश चव्हाण को ऑपरेशन के कार्यभार से मुक्त कर दिया व विश्व विजय सिंह को ऑपरेशन का जिम्मा सौंपा व तब से लेकर आज तक विश्व विजय सिंह, समीर वानखेड़े के हाथों की कठपुतली है व दोनों ने मिलकर NDPS की धारा 27A का दुरुपयोग किया व बेकसूर लोगों को फसाया व जैसा समीर कहता है विश्व विजय वैसा ही करता है। इसके बदले में समीर वानखेडे, विश्व विजय सिंह के खिलाफ NCB कार्यालय में प्राप्त कंप्लेंट्स (जो की लोगों के घरों से तलाशी के दौरान लाखों रुपये व सोने के गहनों की लूट के बारे में होती है) को झूठा बता कर उसको लगातार बचाता आ रहा है। केस नंबर 16/2020 में विश्व विजय सिंह ने मोहम्मद जुम्मन से 20-25 लाख रूपये लिए व उसने NCB office मुंबई में लिखित कंप्लेंट की है, परंतु समीर वानखेड़े ने से आरोप गलत बता के कंप्लेंट क्लोज कर दी है।

- केस नंबर 03/2021 में समीर खान को झूठे केस में अरेस्ट कर के 200 किलोग्राम तंबाकू को गांजा दिखा के गलत तरीके से केस बनाया व वित्तीय लेन देन का आरोप लगा कर NDPS की धारा 27A का दुरुपयोग किया।

- केस नंबर 06/2021 में मोहम्मद नजीम खान के घर आशीष रंजन 10 ने 61 ग्राम मेफेड्रोन (MD) रखकर झूठा केस बनाया व उसे जेल में डाल दिया।

- कैस नंबर 09/2021 में मोहम्मद बिलाल को 136 ग्राम मेफेड्रोन (MD) रखकर झूठा केस बनाया व उसे जेल मे डाल दिया।

- केस नंबर 18/2021 में अमजद असलं शेख के घर आशीष रंजन 10 ने 64 ग्राम मेफेड्रोन (MD) रखकर झूठा केस बनाया व उसे जेल में डाल दिया।

- केस नंबर 24/2021 मे शाहबाद बटला के घर पर सिपाही पी सी मोरे ने समीर के कहने पर drug supplier आदिल उसमानी से 60 ग्राम मेफेड्रोन (MD) खरीदकर उसके घर रखकर झूठा केस बनाया व उसे जेल में डाल दिया।

- केस नंबर 27/2021 मे अब्दुल काबीर व नजीया शेख के घर 52 व 54 ग्राम मेफेड्रोन (MD) रखकर दोनों पर झूठा केस बनाया व उन्हें जेल में डाल दिया।

- केस नंबर 28/2021 मे इमरान के घर आशीष रंजन 10 ने 57 ग्राम मेफेड्रोन (MD) रखकर झूठा केस बनाया व उसे जेल में डाल दिया।

- केस नंबर 29/2021 में केन्निय के घर 200 ग्राम मेफेड्रोन (MD) रखकर झूठा केस बनाया व उसे जेल में डाल दिया ।

- केस नंबर 30/2021 में अंसारी समीरुद्दीन के घर 55 ग्राम मेफेड्रोन (MD) रखकर झूठा केस बनाया व उसे जेल में डाल दिया।

- केस नंबर 31/2021 में चीकुड़ी पीटर, नाइजीरियन को 22 ग्राम कोकीन व 250 ग्राम चरस रखकर झूला केस बनाया व उसे जेल में डाल दिया ।

- केस नंबर 32/2021 में अब्दुल गफ्फार कुरेशी के घर 52 ग्राम मेफेड्रोन (MD) रखकर झूठा केस बनाया व उसे जेल में डाल दिया।

- केस नंबर 33/2021 में शोयन हैदर खान के घर 1।2 ग्राम मेफेड्रोन (MD) व 17 blots LSD के रखकर झूठा केस बनाया व उसके घर से 17 लाख रुपये नगद मिले थे व NCB की टीम ने समीर के कहने के बाद 9 लाख रुपेय केस में दिखाये व बाकी आपस में बांट लिए।

- केस नंबर 40/2021 में समीर सुलेमान सना व सरफराज कुरेशी को आशीष रंजन 10, विश्व विजय सिंह, superintendent ने इनके घर में 50 व 60 ग्राम मेफेड्रोन (MD) रखकर झूठा केस बनाया व उन्हें जेल में डाल दिया। इनके घर से 25 लाख रुपये व सोने के आभूषण गायब किए। शिकायत होने पर समीर ने मामला रफा दफा किया।

- केस नंबर 44/2021 में सिकंदर हुसैन सजाद के पास से घर से 12 बोतल कोडीन के खांसी के सिरप व कुछ मात्रा में गांजा व मेफेड्रोन (MD) मिला था लेकिन सिपाही विष्णु मीना ने समीर वानखेडे के कहने पर 2 कार्टन कोडीन के खांसी के सिरप उसके घर पर रखकर झूठा केस बनाया व उसे जेल में डाल दिया। उसकी बहन के पास सिपाही विष्णु मीना के हाथ मे 2 कार्टून ले जाते हुए का वीडियो भी है। उसकी पुकार कोई भी नहीं सुन रहा ।

- केस नंबर 49/2021 में अहसान सजाद खान के घर 62 ग्राम मेफेड्रोन (MD) रखकर झूठा केस बनाया व उसे जेल में डाल दिया ।

- केस नंबर 51/2021 में सोहेल शेख के घर 62 ग्राम मेफेड्रोन (MD) रखकर झूठा केस बनाया व उसे जेल में डाल दिया।

- केस नंबर में फाहद सलीम कुरैशी के घर 60 ग्राम मेफेड्रोन (MD) रखकर झूठा केस बनाया व उसे जेल में डाल दिया।

- केस नंबर 63/2021 में मोहम्मद अशील शेख के घर 57 ग्राम मेफेड्रोन (MD) रखकर झूठा केस मनाया व उसे जेल में डाल दिया।

- केस नंबर 71/2021 में समीर मुख्तार सैयद के घर 200 ग्राम परस मिला था लेकिन समीर वानखेडे के कहने पर उस पर 1200 ग्राम चरस का झूठा केस बनाया व उसे जेल में डाल दिया।

- केस नंबर 77/2021 में एक नाइजीरियन नागरिक को मानखुर्द से पकड़ा जिससे कोई भी ड्रग नहीं मिली थी, लेकिन समीर वानखेडे में उसके पास से 254 ग्राम हेरोइन व 7.5 ग्राम कोकेन का झूठा केस बनाया व उसे जेल में डाल दिया ।

- केस नंबर 80/2021 में एक नाइजीरियन नागरिक को खारघर से पकड़ा था जिससे कोई भी ड्रग नहीं मिली थी लेकिन समीर वानखेडे ने उसे 60 ग्राम (MD) रखकर झूठा केस बनाया व उसे जेल में डाल दिया।

- केस नंबर 88/2021 में एक मुजरिम को पकड़ा था जिसे जेल में डाल दिया और उसका डेबिट कार्ड जब्त किया था जोकि गुजरात में किसी बैंक का था व उसका PIN नंबर NCB के अधिकारियों से लिया था व समीर के कहने के बाद व गुज़र को जेल भेजने के बाद उसका डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके 40000 रु निकाले गए।

- केस नंबर 94/2021 में cordella फ्रज पर जो छापा डाला है, उसमे सभी पंचनामे NCB मुंबई द्वारा लिखे गए हैं। BJP के इशारे पर उनके दो कार्यकर्ताओं ने समीर वानखेड़े के साथ मिलीभगत से ड्रग केस किया है। क्रूज पर NCB के कर्मचारी Superintendent विश्व विजय सिंह, IO आशीष रंजन, किरण बाबू, विशावनाथ तिवारी व JIO सुधाकर शिंदे, OTC कदम, सिपाही रेड्डी, पी.डी. गोरे व विष्णु गीगा, ड्राइवर अनिल माने व समीर का निजी सचिव शरद कुमार व अन्य कर्मचारी अपने सामना में छिपा कर ड्रग से गए थे व मौका पाकर लोगो के निजी समान में रखा।


सगीर वानखेडे को सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई बॉलीवुड या मॉडल या सेलेब्रिटी मिलना चाहिए तो वह उसे जबरदस्ती ड्रग अपने पास से रखकर उनका बना देता है। इस मामले में भी थे यही हुआ है। समीर पिछले एक माह से BJP के दोनों कार्यकर्ताओं से संपर्क में है व क्रूज से जितने भी आदमी पकड़े गए थे उन्हें NCB ऑफिस लाया गया व सारे पंचनामे NCB ऑफिस में बैठ कर बनाए गए, परंतु रिशब सचदेव, प्रतीमा व अगीर फरनीचरवाला को उसी रात दिल्ली से फोन आने पर छोड़ा गया। इस मामले मे समीर वानखेडे की फोन कॉल डीटेल चेक की जा सकती है। अरबाज मर्चेन्ट के दोस्त अब्दुल से कुछ ड्रग नहीं मिली थी, लेकिन समीर के कहने से उस पर भी ड्रग के रिकवरी दिखा दी गई है। समीर ने इस केस में अपने (NCB) कार्यालय के ड्राइवर विजय को पंच यानि गवाह बना दिया है, जबकि कानून कहता है कि गवाह स्वतंत्र होने चाहिए। यह सारा केस फर्जी है व ड्रग जो प्राप्त हुई है समीर व उसके साथियों ने प्लांट की है।

- NCB ने गोवा में प्रसाद वादके के घर 17 ग्राम LSD सिपाही रेड्डी ने रखकर नकली केस बना कर जेल भेजा।

- बिग बॉस में भाग लेने वाले अरमान कोहली के घर सिपाही विष्णु मीना व रेड्डी ने एक ग्राम कोकेन रखकर उस पर नकली केस बना कर उसे जेल भेज दिया। जब से समीर वानखेड़े ने NCB मुंबई में कार्यभार संभाला है, तब से जो भी केस NCB ने किए हैं, उनमें पकड़े गए आदमियों से लगभग 25 खाली पेपरों पर हस्ताक्षर लिए जाते हैं व अपनी मनमर्जी से पंचनमा बदल लिया जाता है। हस्ताक्षर वाले खाली कागज NCB के सभी IOs की मेज की दराज में रखे है व superintendent विश्व विजय सिंह की अलमारी में रखे है, आप छापा मार कर निकाल सकते है। इसके साथ थोड़ी मात्रा मे ड्रग भी समीर व विश्व विजय सिंह के कार्यालय के कमरे से बरामद की जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज