न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बंधन में बंधे नवजोत सिंह सिद्धू के पुत्र करण सिद्धू

पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू शादी के बंधन में बंध गए हैं। पटियाला के बरादरी स्थित आवास में करण सिद्धू का इनायत रंधावा के साथ आनंद कारज हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 6:43:58

शादी के बंधन में बंधे नवजोत सिंह सिद्धू के पुत्र करण सिद्धू

पटियाला। पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू शादी के बंधन में बंध गए हैं। पटियाला के बरादरी स्थित आवास में करण सिद्धू का इनायत रंधावा के साथ आनंद कारज हुआ। शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। गोल्डन शेरवानी के साथ पिंक कलर की पगड़ी में करण सिद्धू बेहद अच्छे लग रहे हैं। इनायत भी पिंक लहंगे में सजी हैं। तस्वीरों में नवजोत सिद्धू, उनकी पत्नी और उनकी बेटी राबिया काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

एनिमल के गाने पर जमकर नाचे सिद्धू

वहीं, एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू अपने बेटे की शादी की खुशी में नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वह फिल्म एनिमल के गाने पर नाच रहे हैं। वहीं, पटियाला के नीमराना होटल में आज शाम रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। रिसेप्शन पार्टी में पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी हाईकमान से गुलाम नबी आजाद के शामिल हो सकते हैं। बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी रिसेप्शन में शिरकत कर सकते हैं।

कौन हैं इनायत रंधावा

इसी साल जून में नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बेटे की सगाई की जानकारी शेयर की थी। उस समय सिद्धू अपने परिवार के साथ ऋषिकेश में थे। इस तस्वीर में इनायत रंधावा भी थीं। इनायत रंधावा पटियाला की ही रहने वाली हैं। इनायत और करण ने ऋषिकेश में सगाई की थी। इनायत के पिता मनिंदर रंधावा फौज में सेवाएं निभा चुके हैं। वह पंजाब रक्षा सेवा भलाई विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर तैनात रहे हैं। करण सिद्धू पेशे से वकील हैं। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की है। उन्होंने न्यूयॉर्क के बेंजामिन एन कार्डोजो स्कूल ऑफ लॉ से कानून में मास्टर डिग्री हासिल की है।

जन्मदिन पर पिता को दिया था खास तोहफा

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना 60वां जन्मदिन पटियाला के ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर और गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में माथा टेककर मनाया था। इस दौरान बेटे करण सिद्धू ने उनके जन्मदिन को खास बनाया था। दरअसल, बेटे करण सिंह सिद्धू ने पगड़ी बांध कर उन्हें खास तोहफा दिया था।

करण सिद्धू ने बताया कि अब तक उन्होंने कभी भी पगड़ी नहीं बांधी थी, इस बारे में अक्सर लोग उन्हें कह भी देते थे। मगर पिता के जन्मदिन पर पगड़ी बांधकर खास तोहफा दिया। इस दौरान उन्होंने हमेशा पगड़ी बांधने का फैसला लिया। इस पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि उनका बेटा अपने दादा के नक्शे कदमों पर चल पगड़ी बांधने लगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें