न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनियाभर में सरकारी आंकड़ों से 2 से 4 गुना ज्यादा मौतें, भारत में 50 लाख से ज्यादा की हुई कोरोना से मौत, नेचर में दावा

दुनियाभर में बहस जारी है कि क्या विभिन्न देश विश्व मंच पर अपनी बदनामी व छवि खराब होने के डर से कोविड-19 की मृत्यु दर को छिपाते हैं ऐसे में ब्रिटेन की प्रतिष्ठित पत्रिका नेचर ने एक शोध के आधार पर यह दावा किया है कि दुनिया भर में 2019 से फैली कोरोना महामारी से हुई मौतों का असल आंकड़ा सरकारों द्वारा जारी आंकड़ों से 2 से 4 गुना तक ज्यादा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Jan 2022 12:05:55

दुनियाभर में सरकारी आंकड़ों से 2 से 4 गुना ज्यादा मौतें, भारत में 50 लाख से ज्यादा की हुई कोरोना से मौत, नेचर में दावा

दुनियाभर में बहस जारी है कि क्या विभिन्न देश विश्व मंच पर अपनी बदनामी व छवि खराब होने के डर से कोविड-19 की मृत्यु दर को छिपाते हैं ऐसे में ब्रिटेन की प्रतिष्ठित पत्रिका नेचर ने एक शोध के आधार पर यह दावा किया है कि दुनिया भर में 2019 से फैली कोरोना महामारी से हुई मौतों का असल आंकड़ा सरकारों द्वारा जारी आंकड़ों से 2 से 4 गुना तक ज्यादा है।

नेचर में प्रकाशित रिपोर्ट में लंदन में 'द इकोनॉमिस्ट' पत्रिका द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तरीके व आंकड़ों के आधार पर यह दावा किया है। नेचर ने दावा किया कि कोविड-19 से वास्तविक मौतें सरकारी आंकड़ों से दो और चार गुना अधिक हो सकती हैं।

नेचर में प्रकाशित रिपोर्ट एक मशीन आधारित प्रक्रिया पर केन्द्रित है। इसमें संग्रहित आंकड़ों के आधार पर मौतों को लेकर यह अनुमान जताया गया है। इस शोध में दुनियाभर के देशों द्वारा कोविड-19 के शिकार लोगों की सूचना देने के तरीकों का उदाहरण देकर यह दावा किया गया है। जैसे कि नीदरलैंड्स में महामारी के शुरुआती दिनों में केवल उन्हीं लोगों को कोविड से मृत माना गया, जिन्हें संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां उनकी मौत हुई। दूसरी ओर बेल्जियम में सर्दी के शिकार लोगों की मौत को भी बगैर टेस्ट के कोविड-19 से मौत माना गया।

नेचर में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मौतों के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का पहला आकलन जल्द आने वाला है। संगठन ने कोरोना से हुई मौतों की असल संख्या पता लगाने के लिए कई विशेषज्ञों की राय ली है। इन आंकड़ों की पांच साल पहले के मौतों के आंकड़ों से तुलना की जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार धनी देशों में कोरोना से असल मौतें उनके मौजूदा आंकड़ों से एक तिहाई ज्यादा हो सकती हैं। वहीं गरीब देशों में यह संख्या मौजूदा आंकड़ों से 20 गुना तक ज्यादा हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कोरोना महामारी 1918-20 के बीच आई स्पेनिश फ्लू महामारी के बाद की सबसे बड़ी महामारी है।

डब्ल्यूएमडी आंकड़ों के अनुसार रूस में 2021 के अंत तक कोरोना से 3 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी थी, लेकिन असल मौतों का आंकड़ा दस लाख के पार हो सकता है। इसी तरह भारत व चीन समेत 100 से ज्यादा देशों में अतिरिक्त मौतों के आंकड़ों को उजागर नहीं किया गया है। इसकी वजह यह हो सकती है कि इन देशों की सरकर मौत के आंकड़े नहीं जुटा रही हैं या उनका तेजी से प्रकाशन नहीं किया जा रहा है। जबकि इन देशों में कोविड-19 से लाखों मौतें हुई हैं।

भारत में 50 लाख से ज्यादा मौतों का अनुमान

भारत में पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मौत का तांडव देखा गया था। देश में कोरोना की शुरुआत से अब तक 4,87,000 से ज्यादा मौतें रिपोर्ट की गई हैं। लेकिन इकॉनामिस्ट के उक्त मॉडल के आधार पर देश में 50 लाख से ज्यादा मौतों का अनुमान जताया गया है।

आपको बता दे, पूरी दुनिया में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिन 34.61 लाख नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। 18.58 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 8,832 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में अमेरिका 7.10 लाख मरीजों के साथ टॉप पर है, जबकि 4.36 लाख नए मामलों के साथ फ्रांस दूसरे नंबर पर है। वहीं, 3.17 लाख से अधिक मामलों के साथ भारत तीसरे नंबर पर है।

अमेरिका में 2,374 नई मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं, भारत में 491 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस के मामले में अमेरिका टॉप पर है। पूरी दुनिया में 6.07 करोड़ एक्टिव केस हैं। इनमें से 2.5 करोड़ अकेले अमेरिका में हैं। अब तक करीब 33.92 करोड़ से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 27.28 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं, 55.83 लाख की मौत हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती