न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नासिक में बड़ा हादसा, सड़क पर एक साथ 20 इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स में लगी आग

देश में इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई है। ऐसा ही एक और बड़ा हादसा महाराष्‍ट्र के न‍ासिक में सामने आया है। यहां फैक्‍टरी से निकालकर भेजे जा रहे 20 इलेक्टिक स्‍कूटर्स में आग लग गई। इन स्‍कूटर्स को जितेंद्र ईवी नामक कंपनी ने बनाया था। देश का यह पहला मामला है जब इतनी बड़ी संख्‍या में इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स में आग लगी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Apr 2022 8:24:20

नासिक में बड़ा हादसा, सड़क पर एक साथ 20 इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स में लगी आग

देश में इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई है। ऐसा ही एक और बड़ा हादसा महाराष्‍ट्र के न‍ासिक में सामने आया है। यहां फैक्‍टरी से निकालकर भेजे जा रहे 20 इलेक्टिक स्‍कूटर्स में आग लग गई। इन स्‍कूटर्स को जितेंद्र ईवी नामक कंपनी ने बनाया था। देश का यह पहला मामला है जब इतनी बड़ी संख्‍या में इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स में आग लगी है।

वहीं जितेंद्र ईवी ने भी इस आग की घटना की पुष्टि की है। उसका कहना है कि इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कंपनी के प्रवक्‍ता ने बताया, 'आग की यह घटना 9 अप्रैल को फैक्‍टरी के गेट के पास हुई थी। इसमें स्‍कूटर्स में आग लग गई थी। हालांकि इस आग की घटना पर हमारी टीम ने तुरंत की काबू पा लिया था। हमारे लिए सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। हम मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिर कैसे इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स में आग लगी। जल्‍द ही हम जांच नतीजों के बारे में बताएंगे।'

इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स में आग की इस घटना को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय भी काफी गंभीर है। मंत्रालय कंपनी के प्रतिनिधियों से घटना की जांच रिपोर्ट मांगने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार जितेंद्र ईवी ने 2021-22 (अप्रैल-मार्च) में 3,788 दोपहिया वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले की अवधि में 619 इकाइयों की बिक्री हुई थी।

पिछले कुछ हफ्तों में इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लगने की यह कम से कम पांचवीं घटना है। पिछले महीने पुणे में एक व्यावसायिक क्षेत्र की सड़क के किनारे खड़े एक ओला एस 1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई थी एक और ऐसी घटना ओकिनावा द्वारा बनाई गई एक इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स के साथ हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?