न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'8 बजे आ रहे हैं विश्व के महान कलाकार...मुफ़्त में नाटक देखने का अवसर न गवाएं', PM मोदी के संबोधन को लेकर संजय सिंह ने कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रहा है, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। AAP सांसद संजय सिंह ने इस पर पीएम मोदी पर तंज कसा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 6:30:51

'8 बजे आ रहे हैं विश्व के महान कलाकार...मुफ़्त में नाटक देखने का अवसर न गवाएं', PM मोदी के संबोधन को लेकर संजय सिंह ने कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (12 मई) रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह संबोधन उस वक्त हो रहा है जब भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया है। वहीं, इस एलान के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सर्वदलीय बैठक में नजर नहीं आए, लेकिन अब रात 8 बजे राष्ट्र के सामने आएंगे।

संजय सिंह का तंज: 'मुफ़्त में नाटक देखने का मौका न गंवाएं'

संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "बिहार की चुनावी रैली, मुंबई में फ़िल्मी सितारों से मुलाकात, केरल और आंध्र प्रदेश के समारोहों में उपस्थिति और सर्वदलीय बैठक से गायब रहने के बाद आज रात 8 बजे आ रहे हैं विश्व के महान कलाकार श्री 1008... मुफ़्त में नाटक देखने का अवसर न गवाएं।"

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी का पहला संबोधन

यह पीएम मोदी का पहला संबोधन है जब सेना ने आतंक के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के भीतर 9 आतंकी शिविरों को तबाह कर दिया, जिसमें 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और आगे की रणनीति को लेकर देश को संबोधित कर सकते हैं।

6-7 मई की रात हुई बड़ी कार्रवाई

22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 29 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंक के ठिकानों को तबाह किया। इसके बाद विदेश मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन की जानकारी साझा की।

पाकिस्तान को मिला मुंहतोड़ जवाब

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसमें ड्रोन और मिसाइल दागे गए। लेकिन भारतीय सेना ने इसे नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने भी पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका
दिल्ली में बड़ा खुलासा: थिनर से बदल रहे थे एक्सपायरी डेट, नकली पैकिंग कर बेच रहे थे खाद्य सामान, 3 गिरफ्तार
दिल्ली में बड़ा खुलासा: थिनर से बदल रहे थे एक्सपायरी डेट, नकली पैकिंग कर बेच रहे थे खाद्य सामान, 3 गिरफ्तार
खाड़ी में गहराया जल संकट! ईरान के हमले से कुवैत का डीसैलिनेशन प्लांट क्षतिग्रस्त, बढ़ी चिंता
खाड़ी में गहराया जल संकट! ईरान के हमले से कुवैत का डीसैलिनेशन प्लांट क्षतिग्रस्त, बढ़ी चिंता
अब पासवर्ड की जरूरत खत्म! दिल की धड़कनों से अनलॉक होगा फोन, आई नई Vital ID तकनीक
अब पासवर्ड की जरूरत खत्म! दिल की धड़कनों से अनलॉक होगा फोन, आई नई Vital ID तकनीक
‘होर्मुज में नाविक गंवाने वाला भारत अकेला देश’, 60 देशों की बैठक में ईरान जंग पर भारत का कड़ा रुख
‘होर्मुज में नाविक गंवाने वाला भारत अकेला देश’, 60 देशों की बैठक में ईरान जंग पर भारत का कड़ा रुख
‘धुरंधर 2’ का 15वें दिन भी जलवा कायम, ताबड़तोड़ कमाई के साथ दूसरे हफ्ते की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी
‘धुरंधर 2’ का 15वें दिन भी जलवा कायम, ताबड़तोड़ कमाई के साथ दूसरे हफ्ते की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी
दीपिका चिखलिया ने देखा 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर जाहिर की खुशी, बोलीं- 'रिलीज का बेसब्री से इंतजार'
दीपिका चिखलिया ने देखा 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर जाहिर की खुशी, बोलीं- 'रिलीज का बेसब्री से इंतजार'
गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे क्यों हैं खास, जानिए ईसाइयों के लिए इसका महत्व
गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे क्यों हैं खास, जानिए ईसाइयों के लिए इसका महत्व
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक चाहिए? इन 10 हिल स्टेशनों की रोड ट्रिप देगी सुकून का असली मज़ा
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक चाहिए? इन 10 हिल स्टेशनों की रोड ट्रिप देगी सुकून का असली मज़ा
4 चौके, 4 छक्के, 228.57 की स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ मचाई धूम
4 चौके, 4 छक्के, 228.57 की स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ मचाई धूम
रिंकू सिंह ने KKR का इतिहास बदला, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले खिलाड़ी
रिंकू सिंह ने KKR का इतिहास बदला, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले खिलाड़ी
IPL 2026: युवराज सिंह का बड़ा बयान—अभिषेक शर्मा को कप्तानी क्यों नहीं मिली, SRH मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
IPL 2026: युवराज सिंह का बड़ा बयान—अभिषेक शर्मा को कप्तानी क्यों नहीं मिली, SRH मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
KKR पर जीत के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने काटी मैच फीस और दिया डिमेरिट पॉइंट
KKR पर जीत के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने काटी मैच फीस और दिया डिमेरिट पॉइंट
शिवांग कुमार कौन हैं? सिर्फ सात मैचों के अनुभव के बाद IPL में मिला डेब्यू का मौका
शिवांग कुमार कौन हैं? सिर्फ सात मैचों के अनुभव के बाद IPL में मिला डेब्यू का मौका