न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बदला जाएगा गाजियाबाद जनपद का नाम, निगम बोर्ड योगी सरकार को भेजेगा प्रस्ताव

उत्तरप्रदेश के शहरों के नाम बदलने में लगी योगी सरकार अब जल्द ही गाजियाबाद जनपद का नाम भी बदलने की तैयारी में है। गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे शासन को भेजने का फैसला लिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 4:22:28

बदला जाएगा गाजियाबाद जनपद का नाम, निगम बोर्ड योगी सरकार को भेजेगा प्रस्ताव

गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश के शहरों के नाम बदलने में लगी योगी सरकार अब जल्द ही गाजियाबाद जनपद का नाम भी बदलने की तैयारी में है। फैजाबाद (अयोध्या), इलाहाबाद (प्रयाग) के बाद अब गाजियाबाद तीसरा ऐसा जिला होगा जिसे जल्द नई पहचान मिल सकती है। गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे शासन को भेजने का फैसला लिया गया है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। नए नाम को लेकर उन्होंने गेंद सरकार के पाले में डाल दी है। सुनीता ने कहा कि शासन जनपद का नया नाम क्या रखेगा वह वहीं से तय होगा।

गाजियाबाद जनपद का नाम बदलने का प्रस्ताव मंगलवार को गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में रखा गया है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन जनपद का क्या नाम रखेगा वह वहीं से तय होगा। गाजियाबाद जनपद का नाम बदलने का प्रस्ताव भाजपा पार्षद संजय कुमार सिंह ने रखा है। उनकी मांग है कि गाजियाबाद का नाम बदलकर गजनगर या फिर हर नंदी नगर कर दिया जाए।

गाजियाबाद स्थित दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने जुलाई 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके जिले का नाम बदलने की मांग की थी। उन्होंने गजप्रस्थ, हरनंदीपुरम या दूधेश्वररथ नगर नाम रखने का सुझाव दिया था। माना जा रहा है कि सरकार इन सभी विकल्पों पर विचार करने के बाद कोई फैसला कर सकती है।

मुगल शासन के दौर में गाजियाबाद को मौजूदा नाम मिला था। मुगल बादशाह औरंगजेब के शासन काल में यहां के नवाब गजीउद्दीन के नाम पर सन 1740 में हिंडन नदी किनारे बसे शहर का नामकरण किया गया था। हाल के समय में कई बार गाजियाबाद का नाम बदलने की मांग हो चुकी है। दावा किया जाता है कि महाभारत काल में यह हस्तीनापुर का ही हिस्सा था।

राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद की सीमा उत्तर प्रदेश में मेरठ, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और बुलंदशहर जैसे जिलों से सटी है। हिंडन नदी के दोनों ओर घनी आबादी वाले गाजियाबाद की आबादी 2011 की जनगणना के मुताबिक 46 लाख से अधिक है। आबादी के लिहाज से यह देश का 28वां सबसे बड़ा जिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल