न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी ने ली शपथ

नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सैनी के साथ-साथ राज्यपाल ने 5 विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ ली है। हालांकि अभी तक उनके विभागों के नामों की घोषणा नहीं की गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Mar 2024 7:15:33

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी ने ली शपथ

चंडीगढ़। नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सैनी के साथ-साथ राज्यपाल ने 5 विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ ली है। हालांकि अभी तक उनके विभागों के नामों की घोषणा नहीं की गई है। जिन 5 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, उनके नाम हैं—कंवपाल सिंह, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल और डॉक्टर बनवारी लाल। यह सभी विधायक पहले भी मनोहर लाल खट्‌टर मंत्रिमंडल में शामिल थे।

कुरूक्षेत्र से सांसद और ओबीसी समुदाय के चेहरे सैनी को पिछले साल अक्टूबर में हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 2019 से राज्य में शासन कर रहे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी (बीजेपी-जेजेपी) गठबंधन में दरार के बीच मनोहर लाल खट्टर के पद छोड़ने के बाद सैनी को भाजपा के विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया था।

लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत विफल होने के बाद दोनों पार्टियों के बीच रिश्ते खराब हो गए थे। खट्टर कैबिनेट में सीएम और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जेजेपी के तीन सदस्यों सहित 14 मंत्री शामिल थे और सभी ने इस्तीफा दे दिया है।

वर्तमान में, 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 41 विधायक हैं, जबकि जेजेपी के 10 विधायक हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल तथा हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक सीट है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी.

खट्टर के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा था, ''हरियाणा में जो कुछ भी हो रहा है, वह इसलिए हो रहा है क्योंकि जनता ने बदलाव लाने का फैसला किया है। जनता राज्य में मौजूदा सरकार से परेशान थी। हम घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहे हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?