न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

औरंगजेब का कलंक मिटना चाहिए, शिंदे के बयान पर राउत ने कहा- फावड़ा उठाकर जाइए

महाराष्ट्र के नागपुर के महाल इलाके में हुई हिंसा के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही और औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग की। वहीं, शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत ने फडणवीस सरकार पर दंगे न रोकने का आरोप लगाया है। शिंदे ने औरंगजेब को महाराष्ट्र का दुश्मन बताते हुए कब्र हटाने की वकालत की।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 18 Mar 2025 2:08:05

औरंगजेब का कलंक मिटना चाहिए, शिंदे के बयान पर राउत ने कहा- फावड़ा उठाकर जाइए

महाराष्ट्र के नागपुर के महाल इलाके में हुई हिंसा के बाद सियासी माहौल गर्मा गया है। सूबे के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हिंसा में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है और साथ ही उन्होंने औरंगजेब की कब्र को हटाने की अपनी मांग को दोहराया है। वहीं, इस हिंसा को लेकर शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमला बोला है और दंगे को न रोकने का आरोप लगाया है।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि औरंगजेब का महिमामंडन करने वाले लोगों, जैसे अबु आजमी को निलंबित किया गया था, जो इस तरह के विवादों में शामिल होते हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा औरंगजेब की तुलना देवेंद्र फडणवीस से करने पर भी प्रतिक्रिया दी। शिंदे ने कहा कि औरंगजेब ने न केवल अत्याचार किए, बल्कि कई मंदिरों को तोड़ा। फडणवीस तो लोगों के भले के लिए काम कर रहे हैं, ऐसे में औरंगजेब की तुलना उनसे करना गलत है।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि क्या औरंगजेब कोई संत या महात्मा था? वह हमारे महाराष्ट्र का दुश्मन था। उसने संभाजी महाराज के साथ अत्याचार किए, उनके नाखून निकाले और आंखें फोड़ीं। ऐसे व्यक्ति की कब्र को क्यों संभालना? औरंगजेब की कब्र को हटाया जाना चाहिए। जो लोग इसके समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं, उन्हें इतिहास पढ़ना चाहिए। जो सच्चा देशभक्त होगा, वह ऐसे समर्थन नहीं करेगा। इसके साथ ही शिंदे ने हिंसा पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि जो लोग पेट्रोल लेकर आए थे, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है।

"ये दंगे भड़काने वाले लोग कौन हैं?" - संजय राउत

शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत ने नागपुर हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री खुद दंगों को देखने के बजाय उन्हें रोकने के लिए कदम उठाते, तो वे यह नहीं देखते कि दंगाई किस जाति, पार्टी या गुट के हैं, बल्कि वे महाराष्ट्र जैसे राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाते। उन्होंने सवाल उठाया, "ये दंगे भड़काने वाले लोग कौन हैं और ये दंगे क्यों हो रहे हैं?"

राउत ने यह भी कहा कि गुड़ी पड़वा के अवसर पर कुछ लोग दंगे भड़काने की कोशिश कर सकते हैं। वे आरोप लगाते हुए बोले, "कुछ लोग औरंगजेब का नाम लेकर महाराष्ट्र में दंगे भड़का रहे हैं। सरकार आपकी है, तो फिर आप ही दंगे क्यों भड़का रहे हैं?" उन्होंने मोहन भागवत, देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और एकनाथ शिंदे से आग्रह किया कि वे खुद कुदाल और फावड़ा लेकर जनता की इच्छाओं को पूरा करें। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य का जो स्मारक है, वही सही मायने में महाराष्ट्र की पहचान है।

"दंगा भड़काने का है नया पैटर्न"- संजय राउत

शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की विचारधारा छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज के महत्व को कम करने की है, और महाराष्ट्र की जनता को इस षड्यंत्र से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने बाबरी मस्जिद आंदोलन से तुलना करते हुए कहा कि वह एक अलग घटना थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र में बाहरी लोग आकर दंगे भड़का रहे हैं, जिसे गृह मंत्रालय की विफलता के रूप में देखा जा रहा है।

राउत ने आगे कहा, "राज्य में विधानसभा सत्र चल रहा है, और इन लोगों ने दंगे फैला दिए हैं। ये लोग विश्व हिंदू परिषद (VHP) या संघ से जुड़े हुए हैं, उनके चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस को ये लोग जरूर पहचान में आए होंगे। हिंदुओं को भड़काने के लिए हिंदुओं पर हमले किए जा रहे हैं, और यह एक नया पैटर्न है।"

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

IND vs NZ: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
IND vs NZ: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
T20 WC जीत के बाद सूर्या ने खोले भविष्य के इरादे, 2028 ओलंपिक को लेकर कही बड़ी बात
T20 WC जीत के बाद सूर्या ने खोले भविष्य के इरादे, 2028 ओलंपिक को लेकर कही बड़ी बात
T20 World Cup 2026: भारत बना चैंपियन, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और किन खिलाड़ियों ने जीते बड़े अवॉर्ड
T20 World Cup 2026: भारत बना चैंपियन, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और किन खिलाड़ियों ने जीते बड़े अवॉर्ड
T20 वर्ल्ड कप 2026 में छाए संजू सैमसन, बने नए ‘सिक्सर किंग’, सिर्फ 5 मैचों में रच दिया बड़ा रिकॉर्ड
T20 वर्ल्ड कप 2026 में छाए संजू सैमसन, बने नए ‘सिक्सर किंग’, सिर्फ 5 मैचों में रच दिया बड़ा रिकॉर्ड
आज फिर आसमान तिरंगा... T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से गदगद हुए CM योगी
आज फिर आसमान तिरंगा... T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से गदगद हुए CM योगी
उत्तम नगर मर्डर केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
उत्तम नगर मर्डर केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कहा— ‘जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई’
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कहा— ‘जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई’
महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर: PMMY के तहत बिना गारंटी मिल सकता है 10 लाख रुपये तक का लोन, बिजनेस शुरू करना होगा आसान
महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर: PMMY के तहत बिना गारंटी मिल सकता है 10 लाख रुपये तक का लोन, बिजनेस शुरू करना होगा आसान
लुक आउट नोटिस के बाद बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, 'टटीरी' विवाद पर बोले— मेरा इरादा किसी औरत या बच्चे को लेकर नहीं था
लुक आउट नोटिस के बाद बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, 'टटीरी' विवाद पर बोले— मेरा इरादा किसी औरत या बच्चे को लेकर नहीं था
 सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं पुदीने का पानी, रोजाना पीने से गैस और ब्लोटिंग से मिल सकती है राहत
 सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं पुदीने का पानी, रोजाना पीने से गैस और ब्लोटिंग से मिल सकती है राहत