न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : बकरा काटने वाले चाकू से की गई युवक की हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार

आज बुधवार सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां बकरा काटने वाले चाकू से एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 3:44:24

उत्तरप्रदेश : बकरा काटने वाले चाकू से की गई युवक की हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के तिवई गांव में आज बुधवार सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां बकरा काटने वाले चाकू से एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है। हत्यारोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना सुबह 6 बजे की है। मृतक का पिता थोड़ी दूर पर खेत में काम कर रहा था। वह शोर सुनकर मोके पर पहुंचा। उन्होंने गांव के वकील नाम के युवक के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को रुद्रपुर में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मृतक के पिता की तहरीर पर वकील के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में फोर्स लगा दी गई है। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि हत्यारोपी पकड़ लिया गया है। हत्या का कारण पता किया जा रहा है।

युवक गांव के दक्षिण नाले की तरफ शौच करने जा रहा था। नाले के पहले बगीचे में घात लगाकर बैठा हमलावर उसपर टूट पड़ा। उसने युवक के गले, पीठ और सीने में कई बार चाकू घोंपकर मार डाला और चाकू वहीं फेंककर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव के शत्रुघ्न का बेटा राहुल (20) कोचिंग पढ़ाता था। वह सुबह सैयद बाबा की मजार की तरफ नाले के पास शौच करने जा रहा था। उससे रंजिश रखने वाला गांव का ही एक युवक नाले से पहले बाग में उसपर हमला कर दिया। हमलावर बकरा काटने वाले चाकू से राहुल पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। उसके गले में चाकू घोंप दिया। शरीर में सात जगह गहरा जख्म हो गया। जिससे वह लहूलुहान हो कर गिर गया। इस दौरान घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। हमलावर घटनास्थल पर एक झुरमुट में चाकू फेंककर फरार हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद जीता एशियन गेम्स का गोल्ड, ओलंपिक टिकट भी पक्का

बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान

Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999

काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना

झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया

56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा

लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप

मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा

TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान

यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया