न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेशे से ड्राइवर है मुंबई का आतंकी समीर, IED, हथियार और हथगोले जमा करने की दी गई थी जिम्मेदारी

गिरफ़्तारी के कुछ घंटों के बाद मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड ऑपरेटिव जान मोहम्मद शेख उर्फ ​​समीर कालिया के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Sept 2021 12:08:20

पेशे से ड्राइवर है मुंबई का आतंकी समीर,  IED, हथियार और हथगोले जमा करने की दी गई थी जिम्मेदारी

पाकिस्तान के ISI से जुड़े 6 आतंकवादियों को मंगलवार (14 सितंबर) को दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल और यूपी एटीएस की टीम ने ज्‍वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों में से 2 ने पाकिस्तान में बम बनाने की ट्रेनिंग ली थी। पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेने वाले आतंकियों के नाम ओसामा और जीशान कमर हैं। बाकी चारों आतंकियों के नाम मोहम्मद अबु बकर, जान मोहम्मद शेख, मोहम्मद अमीर जावेद और मूलचंद लाला है। ये सभी दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों को टार्गेट कर बड़े धमाके की प्लानिंग कर रहे थे। गिरफ़्तारी के कुछ घंटों के बाद मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड ऑपरेटिव जान मोहम्मद शेख उर्फ ​​समीर कालिया के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। समीर कालिया 12 सितंबर से घर से गायब था और 14 को उसकी गिरफ्तारी की बात सामने आई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच के मुताबिक, शेख को मुंबई से दिल्ली जाने के दौरान ट्रेन में कोटा से गिरफ्तार किया गया।

मुंबई पुलिस अभी भी समीर की पत्नी और बेटियों से पूछताछ कर रही है। महाराष्ट्र ATS की टीम यह जानना चाहती है कि समीर मुंबई या महाराष्ट्र के कुछ अन्य इलाकों में कुछ अन्य लोगों के संपर्क में था या नहीं? मिली जानकरी के अनुसार, समीर की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि समीर के आतंकी होने का उन्हें कभी शक नहीं हुआ। पेशे से ड्राइवर शेख के आतंकी होने की जानकारी मिलने के बाद से पड़ोसी और परिजन हैरान हैं। उनका कहना है कि शेख एक 'फैमिली मैन' है और उसने कभी किसी से तेज आवाज में बात भी नहीं की है।

समीर का परिवार मुंबई सेंट्रल के सायन इलाके में एमजी रोड पर कलाबखर इलाके की झुग्गी में रहता है। उसकी दो बेटियां हैं। पुलिस ने परिवार के साथ उनके पड़ोसियों से भी पूछताछ की है। लगभग सभी ने समीर के आतंकी होने पर हैरानी जताई। इस मामले में रात को मुंबई के कुछ अन्य इलाकों में भी छापेमारी हुई है। हालांकि, वहां से कुछ बरामद हुआ है या नहीं यह मुंबई पुलिस ने नहीं बताया है।

दाउद के भाई अनीस इब्राहिम ने समीर को भारत में विभिन्न संस्थाओं को IED, हथियार और हथगोले की डिलीवरी सुनिश्चित करने का काम सौंपा था। जांच एजेंसी के मुताबिक, अनीस ने आने वाले त्योहांरी सीजन में दिल्ली, UP, महाराष्ट्र और देश के अन्य राज्यों में हत्याएं और धमाके करने की प्लानिंग की थी।

गिरफ्तार किए गए कुल छह लोगों में से ओसामा उर्फ सामी और जीशान कमर ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि ये पहले प्लेन से मस्कट और फिर समुद्र के रास्ते पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट गए थे। उन्हें पाकिस्तान में 15 दिनों तक हथियार चलाने और विस्फोटक बनाने की ट्रेनिंग दी गई थी, जिसके बाद वे उसी रास्ते से भारत लौट आए। भारत लौटने पर, उन्हें IED लगाने के लिए दिल्ली और UP में विभिन्न स्थानों की रेकी का काम सौंपा गया था।

14 दिन की पुलिस रिमांड में भेजे गए 6 में से 4 आतंकी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किए गए 6 में से 4 आतंकियों को मंगलवार रात कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद चारों को 14 दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। दिल्ली पुलिस की टीम 2 अन्य को आज दोपहर कोर्ट में पेश करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज