न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्‍ट्र: मुंबई में Delta+ variant से पहली मौत, संपर्क में आए 6 में से 2 लोग भी संक्रमित

महिला के परिजनों ने बीएमसी अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत 27 जुलाई को हुई थी। खबर है कि महिला के संपर्क में आए दो अन्‍य लोगों में भी डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट का पता चला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Aug 2021 9:53:06

महाराष्‍ट्र: मुंबई में Delta+ variant से पहली मौत, संपर्क में आए 6 में से 2 लोग भी संक्रमित

मुंबई (Mumbai) में कोरोना के डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट (Delta Plus Variant) की वजह से एक 63 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मुंबई मे डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट से मौत का यह पहला मामला है। महिला की मौत जुलाई में हुई थी जिसकी रिपोर्ट अब सामने आई है। हैरानी की बात ये है कि महिला ने वैक्‍सीन की दोनों डोज ली हुई थी इसके बावजूद महिला की डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट से संक्रमित हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

महिला के परिजनों ने बीएमसी अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत 27 जुलाई को हुई थी। खबर है कि महिला के संपर्क में आए दो अन्‍य लोगों में भी डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट का पता चला है।

मुंबई स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के प्रमुख डॉ मंगला गोमारे ने बताया कि 63 वर्षीय मरीज की डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट (Delta Plus Variant) की वजह से मौत हो गई थी। इसके बाद महिला के संपर्क में आए 6 अन्‍य लोगों की भी जांच कराई गई। जांच में 6 में से 2 और लोगों में डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट का पता चला है। अभी कुछ और लोगों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

वैक्‍सीन की दोनों डोज लग चुकी थी

डॉक्‍टर गोमारे ने बताया कि महिला इंटरसिटिशियल लंग और ऑब्‍सट्रक्टिव एयरवे से पीड़ित थी। हैरानी की बात ये है कि महिला ने वैक्‍सीन की दोनों डोज ली हुई थी, इसके बावजूद वह कोरोना संक्रमित हो गई। संक्रमित होने के बाद शुरुआत में महिला घर पर ही ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर थी लेकिन फिर ज्यादा तबियत खराब होने के बाद 24 जुलाई को उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।

एन वार्ड के चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र खंडाडे ने बताया कि घर पर महिला की हालत बिगड़ने पर पहले विक्रोली के गोदरेज मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक दिन इलाज के बाद महिला की तबीयत और बिगड़ गई और परिवार ने उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी मौत हो गई।

महाराष्‍ट्र में डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट से हुई अब तक दो मौतें

बता दें महाराष्‍ट्र में अब तक डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट से दो मौत हो चुकी है। पहली मौत 13 जून को 80 वर्षीय एक महिला की रत्‍नागिरी में हुई थी। दरअसल 11 अगस्‍त को इस बात की पुष्टि हुई थी कि महिला की मौत डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट की वजह से हुई है।

राज्य सरकार की ओर से बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को ये जानकारी दी गई थी कि जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में पता चला है कि मुंबई में 7 लोग डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित हैं। इसके बाद बीएमसी ने इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों से बातचीत करनी शुरू की। ये महिला भी उन 7 लोगों में से एक थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत