न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Aryan khan Drug Case: क्रूज ड्रग्स केस में गवाह प्रभाकर सेल का हार्ट अटैक से निधन, वकील ने बताया सच

मुंबई के चर्चित क्रूज ड्रग्स मामले में गवाह रहे प्रभाकर सैल का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके वकील तुषार खंडारे के मुताबिक, चेंबूर के माहुल इलाके में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से प्रभाकर सैल का निधन हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Apr 2022 9:40:55

Aryan khan Drug Case: क्रूज ड्रग्स केस में गवाह प्रभाकर सेल का हार्ट अटैक से निधन, वकील ने बताया सच

मुंबई के चर्चित क्रूज ड्रग्स मामले में गवाह रहे प्रभाकर सैल का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके वकील तुषार खंडारे के मुताबिक, चेंबूर के माहुल इलाके में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से प्रभाकर सैल का निधन हुआ है। प्रभाकर सेल का पार्थिव शरीर आज सुबह 11 बजे अंधेरी स्थित उनके घर लाया जाएगा। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि केपी गोसावी वहीं हैं, जिसकी आर्यन के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इतना ही नहीं प्रभाकर सेल ने हलफनामे में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था, जिसके बाद समीर वानखेड़े पर जांच शुरू हो गई। इस मामले की जांच कर रही एनसीबी की विजिलेंस टीम ने प्रभाकर सैल को पूछताछ के लिए भी बुलाया था।

प्रभाकर सैल ने दावा किया था कि क्रूज पार्टी रेड के वक्त वो गोसावी के साथ थे। प्रभाकर ने खुलासा किया था कि केपी गोसावी सैम नाम के शख्स से फोन पर 25 करोड़ रुपये से बात शुरू कर 18 करोड़ में डील फिक्स करने की बात कर रहा था। केपी गोसावी ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को भी रिश्वत देने बात कही थी। समीर वानखेड़े पर करोड़ों रुपये की वसूली करने के आरोप लगे। बाद में उनकी एनसीबी से विदाई भी हो गई।

शाहरुख खान के बेटे की हुई थी गिरफ्तारी

इस हाई प्रोफाइल मामले में बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की भी गिरफ्तारी हुई थी। बता दें कि समीर वानखेड़े ने ही 2 अक्टूबर 2021 को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर रेड की थी। इस दौरान उन्होंने आर्यन खान समेत 9 लोगों को ड्रग्स को ड्रग्स मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि आर्यन के पास कोई ड्रग्स नहीं मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?