न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs SRH : हैदराबाद को अभी भी है जीत की तलाश, मुंबई का पलड़ा दिख रहा भारी

जीत के लिए हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को सतुलित टीम उतारने की जरूरत होगी। मुंबई ने अब तक इस सीजन में 2 मैच खेले हैं जिसमें से एक में जीत और एक में हार मिली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Apr 2021 6:18:27

MI vs SRH : हैदराबाद को अभी भी है जीत की तलाश, मुंबई का पलड़ा दिख रहा भारी

IPL 2021 सीजन का 9वां मैच आज मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाना हैं। दोनों टीम इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी। हैदराबाद को अभी भी जीत की तलाश हैं। जीत के लिए हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को सतुलित टीम उतारने की जरूरत होगी। मुंबई ने अब तक इस सीजन में 2 मैच खेले हैं जिसमें से एक में जीत और एक में हार मिली हैं। MI और SRH के बीच इस लीग में 16 मैच हुए हैं। इसमें से दोनों टीम ने 8-8 मैच जीते हैं। देखना पड़ेगा मैच कितना रोमांचक होता हैं।

हैदराबाद के 3 बल्लेबाज को छोड़, सभी फेल

SRH टीम की बात करें तो कप्तान वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज रन स्कोर नहीं कर सका है। बेयरस्टो ने 2 मैच में 67 रन, पांडे ने 2 मैच में 99 रन और वॉर्नर ने 2 मैच में 57 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में राशिद और होल्डर इस सीजन में टीम के हाईएस्ट विकेट टेकर हैं। कप्तान वार्नर के अंतिम एकादश के चयन पर भी सवाल उठ रहे हैं। जॉनी बेयरस्टो और ऋधिमान साहा के रूप में दो विकेटकीपर को अंतिम एकादश में जगह देने से कोई मकसद पूरा नहीं हो पा रहा है। साहा सलामी बल्लेबाज के रूप में बिलकुल भी लय में नजर नहीं आए। साहा 2008 में पहले टूर्नामेंट से आईपीएल का हिस्सा हैं, लेकिन उनके रिकॉर्ड को करीब से देखें तो पता चलता है कि वह निरंतर रन बनाने में नाकाम रहे हैं। डग आउट में केदार जाधव जैसे अनुभवी खिलाड़ी और प्रियम गर्ग तथा अभिषेक शर्मा के रूप में दो प्रतिभावान खिलाड़ियों की मौजूदगी से साहा को इस प्रदर्शन के साथ टीम में अधिक मौके मिलने की उम्मीद नहीं है। केदार और अभिषेक के साथ अगर टीम उतरती है तो उसे स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी मिलेगा।

बेंगलुरु के खिलाफ हैदराबाद की बैटिंग हुई थी फेल

बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मैच में SRH को आखिरी 4 ओवर में 35 रन की जरूरत थी। पर टीम 28 रन ही बना सकी और इस दौरान 7 विकेट भी गंवा दिए। ऐसे में बैटिंग में टीम को और मजबूती लानी होगी। SRH टीम पिछले 5 सीजन की सबसे कंसिस्टेंट टीम रही है। वह इस दौरान 2016 में IPL ट्रॉफी उठाने के साथ-साथ बाकी सीजन के प्लेऑफ में पहुंची है। ऐसे में इस मैच में जीत के साथ ये टीम टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी।

KKR के खिलाफ MI ने डेथ ओवर में अच्छी गेंदबाजी की

वहीं, मुंबई की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में छोटे टारगेट को शानदार तरीके से डिफेंड किया था। MI टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन पर ऑलआउट हुई थी। इसके जवाब में कोलकाता टीम को जीत के लिए आखिरी 5 ओवर में 31 रन की जरूरत थी। उस समय क्रीज पर दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल मौजूद थे, लेकिन टीम को जिता नहीं सके। मुंबई की डेथ ओवर में गेंदबाजी शानदार रही थी। ऐसे में टीम जीत के मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी।

SRH के खिलाफ सक्सेस रेट बेहतर करने उतरेगी MI

रोहित प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं करना चाहेंगे। बल्लेबाजी में वे और सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं। जबकि, पिछले मैच में लोअर ऑर्डर में हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या ने भी 15-15 रन की छोटी, पर अहम पारी खेली थी। ऐसे में 5 बार की चैम्पियन मुंबई टीम यह मैच जीतकर हैदराबाद के खिलाफ अपने सक्सेस रेट को बेहतर करना चाहेगी।

मौसम और पिच रिपोर्ट

चेपक में मैच के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। मैच के दौरान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पिच की बात करें तो चेपक स्टेडियम की पिच हाल-फिलहाल स्पिनर्स के लिए मददगार रही है। पिछले मैच में राहुल चाहर और राशिद खान ने अच्छी गेंदबाजी की थी। इस सीजन में इस ग्राउंड पर अब तक 4 मैच हुए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम 3 और बाद में बैटिंग करने वाली टीम सिर्फ 1 मैच जीत सकी है। 14वें सीजन में इस पिच पर कुल 62 विकेट गिरे हैं। इसमें से स्पिनर्स ने 20 विकेट लिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग
आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक