न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs RR : सात विकेट से मुंबई ने मारा मैदान, राजस्थान को मिली चौथी हार

यह मुंबई की राजस्थान पर पिछले 7 मैच में सिर्फ दूसरी जीत है। बाकी 5 मैच में RR ने जीत हासिल की है। मुंबई इस सीजन में पहली बार टारगेट चेज कर रही थी और मैच जीत लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 11:13:26

MI vs RR : सात विकेट से मुंबई ने मारा मैदान, राजस्थान को मिली चौथी हार

बीते दिन मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आईपीएल का 24वां मैच खेला गया था जिसमें मुंबई ने मैदान मारते हुए राजस्थान को सात विकेट से हराया हैं। यह मुंबई की राजस्थान पर पिछले 7 मैच में सिर्फ दूसरी जीत है। बाकी 5 मैच में RR ने जीत हासिल की है। मुंबई इस सीजन में पहली बार टारगेट चेज कर रही थी और मैच जीत लिया। मुंबई इंडियंस ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस गंवाकर 172 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे रोहित की पलटन ने नौ गेंद पहले ही आसानी से हासिल कर लिया। क्विंटन डीकॉक 70 रन बनाकर नॉटआउट रहे तो कीरोन पोलार्ड ने भी 8 गेंद में 16 रन की नाबाद पारी खेली। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने चार विकेट खोकर 171 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन ने सर्वाधिक 42 और ओपनर बटलर ने 41 रन बनाए। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने महज 15 रन देकर एक विकेट लिया। राहुल चाहर ने भी दो अहम विकेट चटकाए। इस जीत के साथ MI पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर बरकरार है। वहीं, RR 7वें नंबर पर है।

मॉरिस ने मुंबई इंडियंस को 2 झटके दिए

क्रिस मॉरिस ने MI को 2 झटके दिए। पहले उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को चेतन सकारिया के हाथों कैच कराया। रोहित 17 बॉल पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने डिकॉक के साथ 49 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को जोस बटलर के हाथों कैच कराया। वे 10 बॉल पर 16 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद डिकॉक ने क्रुणाल पंड्या के साथ मिलकर मुंबई की पारो को संभाला। इन दोनों ने 46 बॉल पर 63 रन की पार्टनरशिप की। क्रुणाल 26 बॉल पर 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुस्तफिजुर रहमान ने बोल्ड किया। इसके बाद डिकॉक और कीरोन पोलार्ड ने 11 बॉल पर 26 रन की नाबाद साझेदारी कर मैच जिता दिया। पोलार्ड 8 बॉल पर 16 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

RR के लिए सैमसन और बटलर ने अच्छी पारी खेली

RR के लिए कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 27 बॉल पर 42 रन की पारी खेली। वहीं, जोस बटलर ने 32 बॉल पर 41 रन बनाए। मुंबई के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। उन्होंने बटलर और यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा।

बटलर-यशस्वी ने 2 ओवर में 27 रन जड़े

मुंबई के लिए 5वां ओवर जयंत यादव करने आए। इस ओवर में बटलर ने 13 रन जड़े। इस ओवर की चौथी और 5वीं बॉल पर बटलर ने एक चौका और एक छक्का लगाया। इसके बाद छठा ओवर नाथन कुल्टर नाइल ने फेंका। इस ओवर में यशस्वी ने एक चौका और एक छक्का समेत 14 रन जड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म