न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs KKR : जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी कोलकाता, क्या मुंबई खोल पाएगी आज खाता

कोलकाता अपनी जीत की शुरुआत कर चुकी हैं जिसमे उसने हैदराबाद को हराया था। वहीँ मुंबई को अपनी पहली जीत की दरकार हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Apr 2021 2:24:34

MI vs KKR : जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी कोलकाता, क्या मुंबई खोल पाएगी आज खाता

आज आईपीएल के टूर्नामेंट का पांचवा मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाना हैं। कोलकाता अपनी जीत की शुरुआत कर चुकी हैं जिसमे उसने हैदराबाद को हराया था। वहीँ मुंबई को अपनी पहली जीत की दरकार हैं। दोनों टीम में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी हैं। ऐसे में देखना होगा कि किस टीम का पलड़ा भारी रहता हैं और कौन आज जीत दर्ज करता हैं।

MI का KKR के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

कोलकाता, मुंबई की पसंदीदा टीमों में से एक है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों के बीच हुए कुल 27 मैच में 21 बार MI ने जीत हासिल की। जबकि, KKR सिर्फ 6 मैचों में जीत सकी है। 5 बार की चैम्पियन मुंबई की कोर स्ट्रेंथ ही उसकी कामयाबी का कारण रहा है। जबकि, दो बार की चैम्पियन कोलकाता की टीम पिछले 2 सीजन में प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। हालांकि, टीम ने इस साल ऑक्शन में कुछ शानदार खिलाड़ी खरीदे हैं। मुंबई की कप्तानी कर चुके हरभजन सिंह भी इस साल कोलकाता में ही हैं।

KKR टीम का टॉप ऑर्डर शानदार फॉर्म में है

SRH के खिलाफ मैच में नीतीश और शुभमन गिल की लेफ्ट-राइट हैंड कॉम्बिनेशन ने पहली ही गेंद से अटैक करना शुरू किया था। जबकि, मिडिल ऑर्डर में त्रिपाठी और कार्तिक शानदार फॉर्म में हैं। आंद्रे रसेल और मोर्गन के रूप में टीम के पास मिडिल ओवर में बिग हिटर्स हैं। ऐसे में टीम मुंबई के खिलाफ भी अटैकिंग क्रिकेट खेलने ही उतरेगी। शुभमन को अच्छे स्टार्ट को बड़े स्कोर में बदलना होगा।

KKR को बुमराह और बोल्ट का सामना करना होगा

हालांकि, पिछले मैच में KKR को विपक्षी टीम की ओर से गेंदबाजी में कुछ खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा। हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार और संदीप शर्मा फॉर्म में नहीं दिखे। जबकि, स्पिनर राशिद खान और मोहम्मद नबी के सामने कोलकाता के खिलाड़ी स्ट्रगल करते दिखे। हालांकि, आज के मैच में KKR टीम के बल्लेबाजों को जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों का सामना करना होगा। हैदराबाद की तुलना में MI की बॉलिंग अटैक बिलकुल अलग है।

रोहित या राणा किसकी बल्लेबाजी रहेगी दमदार

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार है। रोहित ने आईपीएल में कोलकाता के खिलाफ 46।95 की औसत और 133।00 के स्ट्रइक रेट से सबसे ज्यादा 939 रन बनाए हैं। इसमें कुल 6 अर्धशतक और एक शतक भी शामिल है। वहीं हम कोलकाता के बल्लेबाज नीतिश राणा की बात करें तो उनका रिकॉर्ड मुंबई के खिलाफ कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन इस दमदार बल्लेबाज ने सीजन के पहले मुकाबले में ही हैदराबाद के खिलाफ 80 रन की शानदार पारी खेल अपने इरादे दर्शा दिए हैं। अब मुकाबले में इन दोनों ही ओपनर्स को देखने का रोमांच अलग ही होगा।

बुमराह-बोल्ट के साथ जेंसन तेज गेंदबाजी संभालेंगे

हार्दिक ने RCB के खिलाफ गेंदबाजी नहीं की थी। इसकी वजह से टीम को एक एक्स्ट्रा बॉलर की कमी भी खली थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी उनकी स्थिति पर भी नजर बनाए हुए है। बॉलिंग लाइन अप में बुमराह और बोल्ट के अलावा 6 फिट 8 इंच लंबे मार्को जेंसन ने भी अच्छी गेंदबाजी की थी। मार्को एक बार फिर इन दोनों का साथ निभाते दिख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब