न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs KKR : मुंबई ने पाई टूर्नामेंट की पहली जीत, खराब हुई शुरुआत और फिर बदला खेल का मंजर

बीते दिन मंगलवार को मुंबई की शुरुआत पहले खराब हुई और फिर खेल का मंजर बदला और मुंबई ने कोलकाता को 10 रन से हरा दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Apr 2021 11:01:10

MI vs KKR : मुंबई ने पाई टूर्नामेंट की पहली जीत, खराब हुई शुरुआत और फिर बदला खेल का मंजर

बीते दिन मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जिसमें मुंबई की शुरुआत पहले खराब हुई और फिर खेल का मंजर बदला और मुंबई ने कोलकाता को 10 रन से हरा दिया। मुंबई टीम हमेशा ही कोलकाता पर भारी रही है। उसने अब तक KKR के खिलाफ 28 मैच खेले, जिसमें 22 मुकाबले जीते और 6 हारे हैं। पिछले 13 मैच में कोलकाता के खिलाफ मुंबई की यह 12वीं जीत है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने 152 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और 10 रन से बाजी अपने नाम की।

आखिरी दो ओवरों का रोमांच

कोलकाता नाइटराइडर्स को आखिरी 2 ओवरों में 19 रनों की जरूरी थी। 19वां ओवर करने आए मुंबई के प्रमुख गेंदबाज बुमराह ने सटीक बोलिंग की और महज 4 रन ही दिए। इस तरह आखिरी ओवर में केकेआर को 15 रनों की जरूरत थी। 20वां ओवर करने आए ट्रेंट बोल्ट। पहली गेंद पर रसल ने सिंगल चुराया। दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक एक रन ले सके। तीसरी गेंद पर बोल्ट ने रसल को कॉट ऐंड बोल्ड कर दिया। फिर चौथी गेंद पर पैट कमिंस को बोल्ड करते हुए केकेआर का खेल खत्म कर दिया। 5वीं गेंद पर भज्जी ने दो रन बनाए।

राणा की IPL में 13वीं फिफ्टी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस 152 रन पर ऑलआउट हुई थी। इसके जवाब में कोलकाता टीम 7 विकेट गंवाकर 142 रन ही बना सकी। कोलकाता के लिए नीतीश राणा ने 47 बॉल पर सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली। यह उनकी लगातार दूसरी फिफ्टी रही। राणा IPL में अब तक 13 फिफ्टी लगा चुके। शुभमन गिल ने 24 बॉल पर 33 रन बनाए। मुंबई के लिए राहुल के अलावा ट्रेंट बोल्ट ने 2 और क्रुणाल पंड्या ने एक विकेट लिया।

आंद्रे रसेल को दो जीवनदान मिले

18वें ओवर की तीसरी बॉल पर बुमराह ने रसेल का आसान कैच छोड़ा। ओवर क्रुणाल पंड्या का था। इस समय रसेल 5 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले क्रुणाल ने अपनी ही बॉल पर रसेल का कैच छोड़ा था। रसेल दो जीवनदान के बावजूद फायदा नहीं उठा सके।

गेंदबाजी के दौरान रोहित शर्मा चोटिल

कोलकाता की पारी का 14वां ओवर मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा खुद करने आए थे। रनअप के बाद पहली बॉल डालने से ठीक पहले वे चोटिल हो गए। उनके बाएं पैर की एड़ी मुड़ गई। ग्राउंड पर ही डॉक्टर ने उन्हें ट्रीटमेंट दिया। इसके बाद रोहित ने ओवर पूरा किया। उन्होंने करीब 6 साल बाद बॉलिंग की। पिछला ओवर उन्होंने 7 मई 2014 को किया था।

आंद्रे रसेल के 2 ओवर में मुंबई टीम ढेर

KKR टीम के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने मैच में सिर्फ 2 ओवर किए और मुंबई की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने सिर्फ 15 रन देकर मुंबई के आखिरी 5 विकेट लिए। आखिरी ओवर में उन्होंने 3 खिलाड़ियों को शिकार बनाया। रसेल ने हमवतन कीरोन पोलार्ड के अलावा क्रुणाल पंड्या, मार्को जेंसन, राहुल चाहर और जसप्रीत बुमराह को आउट किया।

सूर्यकुमार की 33 गेंदों में फिफ्टी

शानदार लय में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने क्रीज पर आते ही हरभजन सिंह के ओवर में तीन चौके जड़े। शुरुआती पांच ओवर स्पिनरों से गेंदबाजी के बाद पैट कमिंस को आक्रमण पर लगाया गया। उन्होंने छठे ओवर में सिर्फ पांच रन खर्च किए जिससे पावरप्ले के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 42 रन था। सूर्यकुमार ने इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में छक्का और दो चौके जड़कर रनगति को बढ़ाया उन्होंने 10वें ओवर में कमिंस की गेंद को स्टेडियम की छत पर पहुंचाकर 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

मुंबई की खराब शुरुआत, डि कॉक 2 रन पर लौटे

मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में 49 रन की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन की जगह दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को अंतिम एकदश में मौका दिया। केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतने के बाद दोनों छोर से स्पिनरों से गेंदबाजी की शुरुआत करवायी। अनुभवी हरभजन सिंह ने पहले ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। वरुण चक्रवती के दूसरे ओवर में रोहित ने चौका लगाकर हाथ खोला लेकिन इस ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में डि कॉक (2) ने राहुल त्रिपाठी को कैच थमा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब