न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI Vs KKR : कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई में हुई क्विंटन डिकॉक की वापसी

चेन्नई के चेपॉक में कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Apr 2021 7:27:17

MI Vs KKR : कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई में हुई क्विंटन डिकॉक की वापसी

IPL 2021 सीजन का 5वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है। चेन्नई के चेपॉक में कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पहले बल्लेबाज़ी करने वालों पर हमेशा से मेहरबान रही है, आंकड़ों में समझें तो इस मैदान पर अब तक कुल 59 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 36 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।

मुंबई इंडियंस टीम

रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, मार्को यानसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम

इयोन मॉर्गन, नितीश राणा, शुभमान गिल, राहुल त्रिपठी, दिनेश कार्तिक, शाकिब अल हसन, आंद्रे रसल, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरूण चक्रवर्ती

कोलकाता और मुंबई में 4-4 विदेशी प्लेयर्स

कोलकाता की प्लेइंग-11 में कप्तान मोर्गन के अलावा विदेशी खिलाड़ी शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल और पैट कमिंस शामिल हैं। वहीं, मुंबई में क्रिस लिन की जगह क्विंटन डिकॉक की वापसी हुई है। इसके अलावा कीरोन पोलार्ड, मार्को जेंसन और ट्रेंट बोल्ट विदेशी प्लेयर्स हैं।

MI का KKR के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

कोलकाता, मुंबई की पसंदीदा टीमों में से एक है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों के बीच हुए कुल 27 मैच में 21 बार MI ने जीत हासिल की। जबकि, KKR सिर्फ 6 मैचों में जीत सकी है। 5 बार की चैम्पियन मुंबई की कोर स्ट्रेंथ ही उसकी कामयाबी का कारण रहा है। जबकि, दो बार की चैम्पियन कोलकाता की टीम पिछले 2 सीजन में प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। हालांकि, टीम ने इस साल ऑक्शन में कुछ शानदार खिलाड़ी खरीदे हैं। मुंबई की कप्तानी कर चुके हरभजन सिंह भी इस साल कोलकाता में ही हैं।

KKR को बुमराह और बोल्ट का सामना करना होगा

हालांकि, पिछले मैच में KKR को विपक्षी टीम की ओर से गेंदबाजी में कुछ खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा। हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार और संदीप शर्मा फॉर्म में नहीं दिखे। जबकि, स्पिनर राशिद खान और मोहम्मद नबी के सामने कोलकाता के खिलाड़ी स्ट्रगल करते दिखे। हालांकि, आज के मैच में KKR टीम के बल्लेबाजों को जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों का सामना करना होगा। हैदराबाद की तुलना में MI की बॉलिंग अटैक बिलकुल अलग है।

रोहित या राणा किसकी बल्लेबाजी रहेगी दमदार

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार है। रोहित ने आईपीएल में कोलकाता के खिलाफ 46.95 की औसत और 133.00 के स्ट्रइक रेट से सबसे ज्यादा 939 रन बनाए हैं। इसमें कुल 6 अर्धशतक और एक शतक भी शामिल है। वहीं हम कोलकाता के बल्लेबाज नीतिश राणा की बात करें तो उनका रिकॉर्ड मुंबई के खिलाफ कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन इस दमदार बल्लेबाज ने सीजन के पहले मुकाबले में ही हैदराबाद के खिलाफ 80 रन की शानदार पारी खेल अपने इरादे दर्शा दिए हैं। अब मुकाबले में इन दोनों ही ओपनर्स को देखने का रोमांच अलग ही होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब