Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2021 : इन 3 खिलाडियों की बदौलत मिली दिल्ली को मुंबई पर जीत

आज इस कड़ी में हम आपको उन 3 खिलाडियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी बदौलत दिल्ली को मुंबई पर जीत मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Apr 2021 9:00:30

IPL 2021 : इन 3 खिलाडियों की बदौलत मिली दिल्ली को मुंबई पर जीत

IPL 2021 सीजन का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हुआ जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को पांच गेंदें शेष रहते छह विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई के मैदान पर दिल्ली की 2010 के बाद यह पहली जीत हैं। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। आज इस कड़ी में हम आपको उन 3 खिलाडियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी बदौलत दिल्ली को मुंबई पर जीत मिली।

स्टीव स्मिथ

आज स्टीव स्मिथ के लिए वैसे ही स्थिती थी जैसी स्थिती में वह बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। टेस्ट मैचों में बड़े बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके स्मिथ को दिल्ली के लिए सिर्फ रन अ बॉल इनिंग खेलनी थी जो उन्हें खेली। स्मिथ जब 29 गेंदो में 33 रन बनाकर आउट होकर पोलार्ड की गेंद पर पगबाधा आउट हुए तब तक वह दिल्ली का आधा काम पूरा कर चुके थे। उन्होंने शिखर धवन के साथ 53 रनों की साझेदारी की और यह सुनिश्चित किया कि अंत में विकेट हाथ में रहे।
शिखर धवन

पहले ही मैच से अपने रंग में नजर आ रहे शिखर धवन ने आज भी दिल्ली के लिए एक बहुमूल्य पारी खेली। पहले ओवर में एक कैच आउट की अपील हुई थी जिसमें वह बाल बाल बचे थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पहले संभलकर खेला फिर पिच पर सेट हुए तो तेज गति से रन बनाते चले गए। शिखर ने 42 गेंदों पर महत्वपूर्ण 45 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। शिखर का विकेट टीम के 100 के स्कोर पर गिरा। धवन के विकेट गिरने के बाद मुंबई ने जोर आजमाइश की लेकिन मैच एक औपचारिकता ही रह गया था। धवन के सिर पर ऑरेंज कैप भी सज चुकी है क्योंकि वह 4 मैच में 231 रन बना चुके हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। अमित मिश्रा

आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल और सबसे सफल भारतीय गेंदबाज अमित मिश्रा ने आज अपनी स्पिन का जादू चेन्नई के चेपॉक मैदान पर दिखाया। उन्होंने आज आईपीएल में सातवीं बार रोहित शर्मा को पवैलियन की राह दिखायी। रोहित शर्मा 44 रनों पर खेल रहे थे और खतरनाक होते दिख रहे थे। इसके कुछ ही देर बाद हार्दिक पांड्या को भी उन्होंने चलता कर दिया। इसके बाद उन्होंने कीरन पोलार्ड को पगबाधा आउट किया और अंत में इशान किशन को बोल्ड किया। मुंबई इंडियन्स के प्रमुख बल्लेबाजों का विकेट लेने के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका