न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2021 : पोलार्ड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने चेन्नई को किया जीत से दूर, डुप्लेसिस ने छोड़ा था कैच

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 6 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए और मैच जीत लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 02 May 2021 1:09:10

IPL 2021 : पोलार्ड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने चेन्नई को किया जीत से दूर, डुप्लेसिस ने छोड़ा था कैच

बीते दिन IPL 2021 सीजन का 27वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया था जिसमें मुंबई ने जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 6 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए और मैच जीत लिया।

चेन्नई की जोरदार बल्लेबाजी

चेन्नई की ओर से बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। बोल्ट ने पहले ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ को चलता किया था। लेकिन, इसके बाद मोईन अली 58 (36) और फाफ डु प्लेसी 50 (28) ने शानदार बल्लेबाजी कर चेन्नई को मजबूत शुरुआत दी। 12वें ओवर में पोलार्ड ने डुप्लेसी और सुरेश रैना को एक के बाद एक आउट कर चेन्नई को संकट में ला दिया। लेकिन, अंबाती रायुडू 72 (27) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई ने 20 ओवर में 218 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। रायुडू ने अपनी पानी में चार चौके और सात सिक्स लगाए थे।

अंतिम ओवर रहा बेहद रोमांचक

बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुके इस मैच के अंतिम ओवर के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने गेंद एनगिडी को थमाई है। बल्लेबाजी पोलार्ड कर रहे हैं। पहली गेंद यॉर्कर रही, कोई रन नहीं। दूसरी गेंद फिर यॉर्कर लेकिन गेंद सीमा पार पहुंची, चार रन। अगली गेंद खराब फुलटॉस रही, पोलार्ड ने लगाया चौका। पांचवीं गेंद पर पोलार्ड ने फिर सिक्स लगाया। अंतिम गेंद पर दो रन चाहिए थे और पोलार्ड ने दो रन लेकर टीम को जीत दिलाई। पोलार्ड ने 34 गेंदों पर 87 रन बनाए। अपनी शानदार पारी में उन्होंने छह चौके और आठ सिक्स लगाए।

रैना 200 IPL मैच खेलने वाले चौथे प्लेयर

सुरेश रैना का यह 200वां IPL मैच रहा। यह उपलब्धि करने वाले वे चौथे प्लेयर बन गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा 211 मैच के साथ टॉप पर हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा 207 और दिनेश कार्तिक 203 मैच खेल चुके हैं। विराट कोहली 199 मैच के साथ 5वें नंबर पर हैं।

पावर प्ले में नहीं गिरा मुंबई का विकेट

टारगेट का पीछ करने उतरी मुंबई इंडियंस का पावर प्ले में चेन्नई विकेट लेने में नाकाम रही। जिसकी वजह से डिकॉक और रोहित के बीच 71 रन की पार्टनर शिप हुई। चेन्नई को पहली कामयाबी रोहित के विकेट के रूप में 7 वें ओवर में मिली। सातवें ओवर की चौथी गेंद पर शार्दूल ठाकुर ने ऋतुराज गायकवाड के हाथों कैच कराकर टीम को पहली सफलता दिलाई। रोहित ने 24 गेंदों पर 35 रन बनाए। हालांकि रोहित के आउट होने बाद मुंबई ने 10 रन के अंदर 2 और विकेट गंवा दिए और स्कोर 81 रन पर 3 विकेट हो गया।

पोलार्ड और क्रुणाल पंड्या के बीच साझेदारी

81 रन पर तीन विकेट लेने के बावजूद चेन्नई जीत नहीं सकी। उसकी एक वजह पोलार्ड और क्रुणाल पंड्या की साझेदारी को नहीं तोड़ पाना भी रहा। चौथे विकेट के लिए पोलार्ड और क्रुणाल के बीच 41 गेंदों पर 89 रन की पार्टनरशिप हुई। क्रुणाल ने 23 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे। पोलार्ड ने इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने सिर्फ 17 बॉल पर फिफ्टी पूरी की।

आखिरी 10 ओवर में चेन्नई के गेंदबाजों ने 138 रन लुटाए

चेन्नई के गेंदबाजों ने पहले 10 ओवर में 81 रन ही मुंबई को दिए, लेकिन आखिरी 10 ओवर में उन्होंने 138 रन लुटाए। शार्दूल ठाकुर और लुंगी एनगिडी काफी महंगे साबित हुए। एनगिडी ने 4 ओवर में 15.50 की इकोनॉमी रेट से 62 रन दिए और एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं रहे। उन्होंने आखिरी ओवर में 16 रन दिए, जिसकी वजह से मुंबई मैच जीतने में सफल रही। वहीं ठाकुर ने चार ओवर में 14 की इकोनॉमी रेट से 56 रन लुटाए। हालांकि वे एक विकेट लेने में कामयाब रहे। इसके अलावा दीपक चाहर ने 9.25 की इकोनॉमी रेट से चार ओवर में 37 रन दिए।

पोलार्ड का कैच छोड़ना भारी पड़ी

पोलार्ड का कैच छोड़ना चेन्नई को भारी पड़ी। 18वें ओवर में शार्दूल ठाकुर बॉलिंग कर रहे थे। इस ओवर की 5वीं बॉल पर पोलार्ड ने ऊंचा शॉट खेला। लॉन्ग ऑन पर खड़े फाफ डुप्लेसिस ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया। उस वक्त पोलार्ड 68 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे। पोलार्ड ने 34 गेंदों पर 87 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं सैम करन ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म