न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई क्रूज शिप ड्रग्‍स मामला : NCB का खुलासा - आरोपी महिला सैनेटरी पैड में छुपाकर ले गई थी ड्रग्‍स

नारकोटिक्‍स कंट्रोल एजेंसी ने शनिवार को एक ड्रग तस्कर को इस मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस मामले में गिरफ्तार होने वालों की संख्‍या बढ़कर 19 हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Oct 2021 12:19:07

मुंबई क्रूज शिप ड्रग्‍स मामला : NCB का खुलासा - आरोपी महिला सैनेटरी पैड में छुपाकर ले गई थी ड्रग्‍स

मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स मामले में शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने बेहद ही चौकाने वाला खुलासा किया है। NCB ने बताया कि आरोपी महिला ड्रग्‍स को सैनेटरी नैपकिन में छुपाकर शिप में ले गई थी। साथ ही एनसीबी ने इस मामले में फिल्‍म निर्माता इम्तियाज खत्री को तलब किया है और उन्हें 11 अक्टूबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा है। नारकोटिक्‍स कंट्रोल एजेंसी ने शनिवार को एक ड्रग तस्कर को इस मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस मामले में गिरफ्तार होने वालों की संख्‍या बढ़कर 19 हो गई है।

एनसीबी ने शनिवार को अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के ड्राइवर से भी पूछताछ की। आर्यन को मुंबई के तट पर एक क्रूज जहाज पर ड्रग जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

एनसीबी की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था। यह शिप 2 अक्टूबर को समुद्र के बीच में था और गोवा जा रहा था।

मुंबई के एक मजिस्‍ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को आर्यन खान और सात अन्‍य को 14 दिन की न्‍ययिक हिरासत में भेज दिया था।

आर्यन खान के बचाव में पैरवी कर रहे वकील सतीश मानेशिंदे ने इससे पहले कोर्ट में कहा था, 'आरोपी नंबर 1, आर्यन खान को क्रूज पार्टी के लिए बुलाया गया था। हालांकि, उनके पास बोर्डिंग पास नहीं था। उनके पास वहां पर कोई सीट या वहां केबिन नहीं था। दूसरे, जब्ती के अनुसार, उसके कब्जे से कुछ भी नहीं मिला है। उसे केवल चैट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।'

वकील सतीश मानशिंदे ने शनिवार शाम को सेशन कोर्ट में उनकी जमानत की याचिका दायर की थी, लेकिन इस पर सुनवाई सोमवार को होगी। यानी आर्यन को अभी एक और रात आर्थर रोड जेल में बितानी होगी।

शनिवार को आर्यन और अरबाज मर्चेंट ने NCB की पूछताछ के दौरान ड्रग्स लेने की बात कबूल की। आर्यन ने कहा कि वे चरस पीते हैं और क्रूज पार्टी के दौरान भी चरस लेने वाले थे। NCB ने अदालत में दिए पंचनामे में बताया है कि तलाशी के दौरान अरबाज ने जूते से ड्रग्स का पाउच निकालकर दिया था। अरबाज के पास से 6 ग्राम चरस बरामद हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?