न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुकेश अंबानी ने फिर हासिल किया सबसे अमीर भारतीय का खिताब, एक्स पर रतन टाटा के हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन अरबपति मुकेश अंबानी ने 360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के अनुसार एक साल बाद सबसे अमीर भारतीय के रूप में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 10:06:20

मुकेश अंबानी ने फिर हासिल किया सबसे अमीर भारतीय का खिताब, एक्स पर रतन टाटा के हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन अरबपति मुकेश अंबानी ने '360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023' के अनुसार एक साल बाद सबसे अमीर भारतीय के रूप में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। पिछले वर्ष की तुलना में 2% वृद्धि के साथ 808,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ अंबानी शीर्ष पर हैं।

उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति में 57% की गिरावट के बावजूद 474,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं। पिछले साल अडानी अंबानी से 3 लाख करोड़ रुपये आगे थे और 2023 में अडानी अंबानी से 3.3 लाख करोड़ रुपये आगे हैं।

शीर्ष दो उद्योगपतियों के बाद वैक्सीन निर्माता साइरस एस. पूनावाला (278,500 करोड़ रुपये), एचसीएल समूह के शिव नादर (228,900 करोड़ रुपये), हिंदुजा समूह के गोपीचंद हिंदुजा (176,500 करोड़ रुपये) और सन फार्मास्यूटिकल्स के दिलीप सांघवी (164,300 करोड़ रुपये) हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 1,000 करोड़ रुपये वाले अमीरों की संख्या 216 बढ़कर 1,319 हो गई। भारत के अमीरों की कुल संपत्ति 109 लाख करोड़ रुपये है, जो सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से अधिक है।

सबसे कम उम्र के अमीर भारतीय का खिताब जेप्टो के संस्थापक 20 वर्षीय कैवल्य वोहरा को मिला।

दूसरी ओर, प्रिसिजन वायर्स इंडिया के संस्थापक, 94 वर्षीय महेंद्र रतिलाल मेहता ने 2023 में अमीरों की सूची में पहली बार प्रवेश किया।

सूची के अनुसार, 2023 की रैंकिंग में 41 वर्ष की औसत आयु के साथ 423,600 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले 84 स्टार्टअप के संस्थापक शामिल हैं।

ज़ोहो की राधा वेम्बू (50) 2023 की सूची में फाल्गुनी नायर को पछाड़कर सबसे अमीर स्व-निर्मित महिला बन गईं।

तमिलनाडु का होजरी शहर तिरुपुर 328 व्यक्तियों के साथ सबसे अधिक संख्या में प्रवेश लेकर शीर्ष 20 शहरों में शामिल हुआ।

जहां तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फॉलोअर्स की संख्या का सवाल है, टाटा ग्रुप के रतन टाटा के फॉलोअर्स सबसे अधिक 1.26 करोड़ है और उनके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के आनंद महिंद्रा हैं, जिनके 1.08 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल