न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुकेश अंबानी के गैरेज में हुई नई कार की एंट्री, कीमत 13.14 करोड़ रुपये

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के जिओ गैरेज में अब एक और नई कार की एंट्री हुई है। इस कार को अब तक की सबसे महंगी कार माना जा रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने Rolls Royce Cullinan का कस्टमाइज्ड मॉडल मंगवाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Feb 2022 1:13:09

मुकेश अंबानी के गैरेज में हुई नई कार की एंट्री, कीमत 13.14 करोड़ रुपये

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के जिओ गैरेज में अब एक और नई कार की एंट्री हुई है। इस कार को अब तक की सबसे महंगी कार माना जा रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने Rolls Royce Cullinan का कस्टमाइज्ड मॉडल मंगवाया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी के गैरेज में अल्ट्रा लग्जरी हैचबैक Rolls Royce Cullinan Petrol Model आई है, जिसकी कीमत 13.14 करोड़ रुपये है। आरटीओ के अधिकारी बता रहे हैं कि यह संभवत: भारत की अब तक की सबसे कीमती कार है। बता दे, यह वो कार है, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) के लिए भी किया जाता है।

यह कार भारत में 2018 में लॉन्च हुई थी, तब इसकी अधिकतम कीमत 6.95 करोड़ रुपये थी। इंडस्ट्री के जानकारों की राय है कि कंपनी इस कार में कस्टमाइज्ड मोडिफिकेशन के ऑप्शन्स देती है। मुकेश अंबानी ने अपनी कार के लिए कुछ मोडिफिकेशन कराए होंगे, जिसके कारण इसकी कीमत 13 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई।

mukesh ambani,rolls royce cullinan

वीआईपी नंबर के लिए खर्च किए 12 लाख रुपये

रिलायंस इंडस्ट्रीज के द्वारा रजिस्टर कराई गई यह कार Tuscan Sun कलर की है। इसमें 12 सिलेंडर हैं और इसका वजन 2।5 टन से ज्यादा है। कंपनी ने अपने चेयरमैन की नई कार के लिए वीआईपी नंबर पर 12 लाख रुपये खर्च किया है। कंपनी को ऐसा नंबर चाहिए था, जिसके लास्ट में 001 हो। आमतौर पर वीआईपी नंबर के लिए 4 लाख रुपये लगते हैं, लेकिन अभी किसी भी सीरिज में 001 वाला नंबर उपलब्ध नहीं था। अंबानी के लिए आरटीओ को नई सीरिज बनानी पड़ी, इसी कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज को 3 गुना पैसे देने पड़े। इस नई कार का रजिस्ट्रेशन 30 जनवरी 2037 तक वैलिड है। इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 20 लाख रुपये टैक्स का भुगतान किया है। इसके अलावा रोड सेफ्टी टैक्स के लिए भी 40,000 रुपये अलग से जमा किए गए हैं। यह रॉल्स रॉइस की ऐसी हैचबैक कार है, जो खराब सड़कों पर भी फर्राटा भर सकती है। अंबानी के गैरेज में यह Rolls Royce Cullinan मॉडल की तीसरी कार है।

mukesh ambani,rolls royce cullinan

मुकेश अंबानी के पास पहले से ही कई लग्जरी कारें मौजूद हैं। इन कारों के लिए उनके बहुमंजिला आवास में खास गैरेज बनाया गया है, जिसे जिओ गैरेज नाम दिया गया है। इस गैरेज में Land Rover Defender 110, Lexus LX570, Bentley Bentayga W12, Bentley Bentayga V8, Rolls Royce Cullinan, Land Rover Range Rover, Lamborghini Urus, Mercedes-Benz AMG G63, Land Rover Discovery जैसी लग्जरी कारें पहले से हैं। इनके अलावा उनके पास टेस्ला की 2 कारें भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज