न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत की जांच हो, भाजपा ने इस घटना के लिए आप सरकार को ठहराया जिम्मेदार

लोकसभा सदस्यों ने सोमवार को पार्टी लाइन से हटकर मध्य दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत की जांच की मांग की। भाजपा ने इस दुखद घटना के लिए शहर की आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Jul 2024 3:08:28

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत की जांच हो, भाजपा ने इस घटना के लिए आप सरकार को ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली। लोकसभा सदस्यों ने सोमवार को पार्टी लाइन से हटकर मध्य दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत की जांच की मांग की। भाजपा ने इस दुखद घटना के लिए शहर की आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

भाजपा नेता और नई दिल्ली से लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज ने छात्रों की मौत के लिए आप की "पूर्ण उदासीनता" को जिम्मेदार ठहराया और मांग की कि घटना की जांच के लिए गृह मंत्रालय के तहत एक जांच समिति गठित की जाए।

उन्होंने शून्यकाल के दौरान पूछा, "आम आदमी पार्टी की आपराधिक लापरवाही के कारण इन छात्रों की मौत हुई है। दिल्ली सरकार पर जांच बैठाई जानी चाहिए, जो भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। दिल्ली में नालों की सफाई क्यों नहीं हो रही है?"

अधिकारियों ने कहा है कि जल निकासी व्यवस्था और सुरक्षा उपायों की कमी तथा मानदंडों का उल्लंघन करते हुए बेसमेंट का व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयोग किए जाने के कारण कोचिंग सेंटर में तीन सिविल सेवा उम्मीदवारों की मौत हो गई।

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि सुरक्षा संहिता का उल्लंघन हुआ है और उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई की जानी चाहिए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। थरूर ने मामले की व्यापक जांच की मांग की।

अखिलेश यादव (सपा) ने कहा कि यह घटना दुखद है और छात्रों के साथ जो हुआ उसके लिए कौन जिम्मेदार है, इसका पता लगाने के लिए गहन जांच होनी चाहिए। यादव ने कहा, "उत्तर प्रदेश में अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलाया जाता है। मैं जानना चाहता हूं कि क्या यहां भी बुलडोजर चलाया जाएगा।"

दिल्ली पुलिस ने रविवार को कोचिंग सेंटर - राऊ के आईएएस स्टडी सर्किल - के मालिक और समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया और उन पर गैर इरादतन हत्या और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका