Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP में आत्महत्या का चौकाने वाला मामला, मां ने पालतू कुत्ते को घर से भगाने को कहा तो नाराज बेटे ने कुत्ते को गोद में लेकर लगा ली फांसी

मध्य प्रदेश के छतरपुर से आत्महत्या का बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां, एक शख्स ने इसलिए फांसी लगा ली क्योंकि उसकी मां ने पालतु कुत्ते को घर से भगा देने का कह दिया गया था। शख्स ने कुत्ते को गोद में लेकर फांसी लगा ली और जान दे दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Dec 2021 3:44:06

MP में आत्महत्या का चौकाने वाला मामला, मां ने पालतू कुत्ते को घर से भगाने को कहा तो नाराज बेटे ने कुत्ते को गोद में लेकर लगा ली फांसी

मध्य प्रदेश के छतरपुर से आत्महत्या का बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां, एक शख्स ने इसलिए फांसी लगा ली क्योंकि उसकी मां ने पालतु कुत्ते को घर से भगा देने का कह दिया गया था। शख्स ने कुत्ते को गोद में लेकर फांसी लगा ली और जान दे दी।

यह चौकाने वाला मामला छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के विश्वनाथ कॉलोनी इलाके का है। यहां कमलेश उर्फ कोटी मसीही, उम्र 38 साल, मोहल्ले में खाली पड़े प्लाट पर पेड़ के नीचे झोपड़ी बनाकर रहता था। इसके साथ 65 वर्षीय मां शांति मसीही और एक पालतू कुत्ता भी रहता था। गुरुवार को पालतू कुत्ते ने उसकी मां के हाथ में काट लिया था। इससे मां का हाथ लहूलुहान हो गया था। मां ने कमलेश से शिकायत की और उसे मारने या घर से भगा देने की बात कही। बार-बार कहने पर कमलेश गुस्सा हो गया और मां से कह दिया कि वह खुद मर जाएगा, पर कुत्ते को नहीं मारेगा और न ही भगाएगा।
मां की जिद से परेशान कमलेश ने कुत्ते को गोद में लिया और पास ही लगे पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर झूल गया। इस बीच जंजीर से बंधा कुत्ता अपने मालिक की गोद में बैठा भौंकता रहा, लोगों ने जब कुत्ते के भौंकने की लगातार आवाज सुनी तो पास आए, वहां का नजारा देखकर होश उड़ गए। युवक की मौत हो गई थी और कुत्ता गोद में बैठा भौंक रहा था। लोगों ने तत्काल उसके घरवालों और पुलिस को खबर की। जहां पुलिस ने आकर युवक से कुत्ते को अलग किया और शव को उतार कर नीचे खटिया पर रख दिया। हादसे के बाद दुखी मां शांति मसीही रो-रोकर अपनी जिद के लिए खुद को कोस रही है। उन्होंने बताया कि कमलेश किसी भी सूरत में कुत्ते को मारने और अपने से अलग करने को तैयार नहीं था। वह कह रहा था कि अगर कुत्ता मरेगा तो मैं भी उसके साथ मर जाऊंगा। हम लोगों ने उसकी बात को नजरअंदाज कर हल्के में लिया और थोड़ी देर बाद पता चला कि उसने कुत्ते के साथ फांसी लगा ली, जिसमें कुत्ता तो बच गया पर वह मर गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी

11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग

एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा

'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला

Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में

फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट

एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश

दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां

भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा

गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया

सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर

सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका