न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: सतना में वैक्सीनेशन के बाद विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी, बेहोश हुए 12 बच्चे

मध्य प्रदेश के सतना के अमदरा अस्पताल में वैक्सीनेशन के बाद 12 छात्र- छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। ये विद्यार्थी अमदरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हैं। सभी पड़ोस के गांव खेरवासानी के रहने वाले हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद विद्यार्थियों को अमदरा से मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Mar 2022 10:38:08

MP News: सतना में वैक्सीनेशन के बाद विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी, बेहोश हुए 12 बच्चे

मध्य प्रदेश के सतना के अमदरा अस्पताल में वैक्सीनेशन के बाद 12 छात्र- छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। ये विद्यार्थी अमदरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हैं। सभी पड़ोस के गांव खेरवासानी के रहने वाले हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद विद्यार्थियों को अमदरा से मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया है। जिले में फिलहाल 12 से 14 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ ही देर में छात्राएं अचेत हो गईं। उन्हें अस्पताल के बेड पर लेटा तो दिया गया, लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नही था। इसके बाद बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पानी के छींटे मारकर बच्चों को होश में लाने की खूब कोशिश की। चिंतित और परेशान परिजन अमदरा अस्पताल के स्टाफ से डॉक्टर को बुलाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन वहां कोई नहीं आया। फिर सभी को अमदरा से मैहर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से 8 को रात 10 बजे तक मैहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें रुक्मिणी, आकांक्षा, सीता, सुदीप्ति, सुमित्रा, वैष्णवी, विपिन और प्रवीण शामिल हैं।

खेरवासानी के सरपंच मुरली गुप्ता ने बताया कि 4 और बच्चों की तबीयत खराब हुई है ,उन्हें भी मैहर लाया जा रहा है। सरपंच के मुताबिक बच्चे रह रह कर अचेत हो रहे हैं, कुछ को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। मैहर अस्पताल में उन्हें ऑक्सीजन दिए जाने का प्रबंध किया जा रहा है।

कलेक्टर अनुराग वर्मा, सीईओ डॉ परीक्षित राव तथा सीएमएचओ डॉ एके अवधिया भी बच्चोंका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बच्चों का हाल जानने के बाद कहा कि सभी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सीएमएचओ डॉ एके अवधिया का कहना है कि सतना जिले में गुरुवार को 4 हजार लोगों को टीके लगे हैं। खेरवासानी के बच्चों की तबीयत हीट स्ट्रोक अथवा पैनिक के कारण भी बिगड़ी हो सकती है। सभी बच्चे सामान्य हो रहे हैं, खतरे की कोई बात नही है। सीएमएचओ ने कहा कि वैक्सीन के वायल को जांच के लिए भेजा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?