न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: पिता ने नाग को मारा तो 24 घंटे के भीतर नागिन ने लिया बदला, बेटे को डसा, मौत

नाग की मौत के बाद नागिन ने लिया बदला ऐसा आपने हिंदी फिल्मों की कहानियों में कई बार देखा होगा लेकिन मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुदनी क्षेत्र के जोशीपुर गांव में ऐसा ही कुछ नजारा रियल लाइफ में देखने को मिला। यहां, एक नागिन ने नाग की मौत का बदला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Apr 2022 11:06:33

MP News: पिता ने नाग को मारा तो 24 घंटे के भीतर नागिन ने लिया बदला, बेटे को डसा, मौत

नाग की मौत के बाद नागिन ने लिया बदला ऐसा आपने हिंदी फिल्मों की कहानियों में कई बार देखा होगा लेकिन मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुदनी क्षेत्र के जोशीपुर गांव में ऐसा ही कुछ नजारा रियल लाइफ में देखने को मिला। यहां, एक नागिन ने नाग की मौत का बदला लिया है। दरअसल, गांव में एक मजदूर के बेटे को सांप ने काट लिया। बेटे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बीते रोज मृतक के पिता ने एक सांप को मारा था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि सांप के जोड़े ने दूसरे सांप की मौत का बदला लिया है। मामला बुदनी के जोशीपुर गांव का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक जोशीपुर में रहने वाले किशोरी लाल श्रमिक का काम करते हैं। देवी आराधना के पर्व चैत्र नवरात्र में उनके घर घट जवारे रखे हुए हैं। अब तक सब सही चल रहा था लेकिन गुरुवार सुबह करीब 8-9 बजे उनके घर के पास एक सांप निकल आया। सांप निकलने के बाद उनके घर में हड़कंप मच गया। सांप को किशोरीलाल एवं उनके परिजनों ने मार कर फेंक दिया। इसके बाद पूरा परिवार पूजा पाठ में लग गया। इस घटना को पूरे 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि रात करीब 2 बजे एक दूसरे सांप ने घर में सो रहे किशोरी लाल के बेटे 12 वर्षीय रोहित को डस लिया। रात में जैसे ही सांप ने उसे डसा तो वह चिल्लाने लगा। चीखों की आवज सुनकर परिजनों की आंख खुल गई। परिजनों ने सांप को मौके पर ही मार दिया। वहीं बेटे को इलाज के लिए होशंगाबाद के जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। यहां डॉक्टर्स ने उसकी हालत देखी और गंभीर होने पर भोपाल के लिए रेफर कर दिया।

होशंगाबाद से भोपास लाते समय किशोरी के बेटे ने दम तोड़ दिया। अचानक हुई अनहोनी के बाद रोहित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। किशोरीलाल के घर पर नवरात्रि के त्योहार पर मातम पसर गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी