न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: उमा भारती ने कहा- मुझ पर शराब माफिया का हमला होगा, कांग्रेस बोली- सुरक्षा दे सरकार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बड़ा बयान सामने आया है। अपने बयान में उमा भारती ने कहा कि उन्हें शराब माफिया से जान का खतरा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Oct 2022 10:19:58

MP News: उमा भारती ने कहा-  मुझ पर शराब माफिया का हमला होगा, कांग्रेस बोली- सुरक्षा दे सरकार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बड़ा बयान सामने आया है। अपने बयान में उमा भारती ने कहा कि उन्हें शराब माफिया से जान का खतरा है। बता दे, पूर्व सीएम उमा भारती प्रदेश में शराबबंदी की मांग कर रही हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में शराब की दुकान और अहाते को लेकर विरोध दर्ज कराया था। दुकान पर उन्होंने पत्थर फेंककर वहां रखी बोतलें भी फोड़ी थीं। वहां से वापस लौटने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उमा भारती ने कहा मुझ पर शराब माफिया का हमला होगा। वो इस तरीके से करेंगे कि मैं धर्म और जाति का भेद पैदा कर रही हूं। इसमें सभी लोग समान हैं। चलाने वाले भी और विरोध करने वाली भी। इसमें कोई हिंदू मुस्लिम और जाति भेद नहीं है। उमा भारती के बयान के बाद कांग्रेस ने सरकार से उमा भारती को पूरी सुरक्षा देने की मांग की है।

शराब माफिया को मिली सत्ता से ताकत

अपने बयान में उमा भारती ने ये भी कहा कि विरोध करने वालों की संख्या ज्यादा है और दुकान चलाने वालों को सत्ता से ताकत मिली है। सत्ता अपनी ताकत को वापस ले। मैं बीजेपी कार्यकर्ता हूं और शिवराज सिंह की छोटी बहन भी हूं इसलिए मैं किसी को लज्जित नहीं करना चाहती। दुकानदार स्टे लेकर आ गए। इनका बकाया देकर इनकी छुट्टी करो।

उमा भारती की तरफ से मीडिया के लिए जारी बयान में उन्होंने कहा अभी मैं भोपाल के करोंद चौराहे के हनुमान जी को प्रणाम करके स्कूल से लगी हुई शराब की दुकान एवं अहाता देखने गई। मैंने कल कहा था कि शराब माफिया अब मुझ पर हमला बोलेगा। दुष्प्रचार करेगा। उल्टी बातें फैलाएगा।

उमा ने आगे कहा मैंने जो कहा था उसका स्वरूप आज देखने मिला जब अचानक पब्लिक से बात करते समय अचानक किसी ने यह प्रश्न किया कि आप विपक्ष को सरकार को कमजोर करने का मौका दे रही हैं तो मेरा सीधा सा जवाब है कि अहाते गैरकानूनी हैं। अहातों की अनुमति देना कानून का उल्लंघन है। एक आदेश से यदि हम मध्य प्रदेश के सारे गैरकानूनी तरीके से खुले अहाते बंद कर देते हैं तो सरकार की तो जय जय कार होगी और विपक्ष को कोई मौका नहीं मिलेगा। विपक्ष को मौका ना मिले इसलिए मैं किसी अधर्म और अन्याय के सामने चुप हो जाऊं ऐसा मैं नहीं कर पाऊंगी। मैं ऐसा जरूर करूंगी कि सरकार के एक आदेश से शराब पिलाने वाले सारे अहाते बंद कर दिए तो मैं अपने निवास बी-6, श्यामला हिल्स, भोपाल से हाथ में दिया लेकर वल्लभ भवन तक आऊंगी और मध्य प्रदेश के शासन एवं प्रशासन की आरती करूंगी एवं जय जयकार करूंगी फिर विपक्ष को मौका कहां मिलेगा।

कांग्रेस ने कहा - सुरक्षा प्रदान करे

उमा के इस बयान के बाद कांग्रेस की तरफ से भी बयान सामने आया है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती कह रही हैं कि अब मुझ पर शराब माफिया का हमला होगा। शराब माफ़िया को ताक़त सत्ता से मिल रही है। सरकार उनकी इन बातों को गंभीरता से ले। उन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रदान करे क्योंकि वो अपनी ही सरकार में शराब माफ़िया के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?