न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

FIR दर्ज, इस्तीफे की मांग हुई तेज..., अब कर्नल सोफिया को सगी बहन बताने लगे मंत्री विजय शाह

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद वन मंत्री विजय शाह पर कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान को लेकर एफआईआर दर्ज। मंत्री ने वीडियो जारी कर माफी मांगी, सियासत गरमाई, इस्तीफे की उठी मांग।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 15 May 2025 8:08:36

FIR दर्ज, इस्तीफे की मांग हुई तेज..., अब कर्नल सोफिया को सगी बहन बताने लगे मंत्री विजय शाह

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद इंदौर जिले के मानपुर थाना पुलिस ने प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। यह मामला भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर दर्ज किया गया है। इंदौर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, 12 मई को ग्राम रायकुंडा, थाना मानपुर, जिला इंदौर (ग्रामीण) में एक जनसभा के दौरान मंत्री विजय शाह ने भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने कर्नल सोफिया को लेकर एक टिप्पणी की थी। यह बयान सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

हाईकोर्ट जबलपुर ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए 14 मई 2025 को आदेश पारित किया। इसके बाद थाना मानपुर में विजय शाह के खिलाफ अपराध क्रमांक 188/2025 के तहत बीएनएस की धारा 152, 196(1)(ख) और 197(1)(ग) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।

वीडियो जारी कर विजय शाह ने मांगी माफी

FIR दर्ज होने के बाद विजय शाह ने एक बार फिर वीडियो संदेश जारी कर माफी मांगी है और कर्नल सोफिया को अपनी बहन बताया है। 1 मिनट 13 सेकंड के वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं विजय शाह, मेरे हालिया बयान से यदि किसी समाज की भावना आहत हुई है, तो मैं न सिर्फ शर्मिंदा हूं, बल्कि बेहद दुखी हूं और माफी चाहता हूं। हमारी वह बहन, सौफिया कुरैशी, जिन्होंने राष्ट्रधर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर कार्य किया है, उन्हें मैं सगी बहन से भी ऊपर मानता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं भारतीय सेना और बहन सोफिया के सभी साथियों का दिल से सम्मान करता हूं, जिन्होंने हमारी बहनों का बदला लिया और भारत की मान-मर्यादा की रक्षा की। मेरी मंशा यही थी कि उनके साहस और बलिदान को समाज के सामने सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करूं, लेकिन व्याकुलता के क्षणों में मुझसे कुछ ऐसे शब्द निकल गए जो नहीं निकलने चाहिए थे। अब मुझे गहरा अपराधबोध है और मैं पूरे समाज, समुदाय, बहन सौफिया और आर्मी के सभी जवानों से हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं। मैं हमेशा सेना और बहन सोफिया का सम्मान करता आया हूं और एक बार फिर सभी से माफी चाहता हूं।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक