न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सांसद कंगना रनौत को CISF की सुरक्षाकर्मी ने मारा थप्पड़, किसान आंदोलन पर दिए बयान से आहत थी

अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारे जाने की खबर है। उन्हें सीआईएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मी ने थप्पड़ मारा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 6:22:23

सांसद कंगना रनौत को CISF की सुरक्षाकर्मी ने मारा थप्पड़, किसान आंदोलन पर दिए बयान से आहत थी

चंडीगढ़। अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारे जाने की खबर है। उन्हें सीआईएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मी ने थप्पड़ मारा। यह घटना उस दौरान हुई, जब वह दिल्ली की फ्लाइट पर चढ़ने के लिए आ रही थीं। कंगना रनौत इस लोकसभा चुनाव में मंडी सीट से उतरी हैं और विजय पाई है। कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की आरोपी CISF की महिला सुरक्षाकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है। कंगना रनौत भाजपा के संसदीय दल की दिल्ली में होने वाली मीटिंग में शामिल होने के लिए आ रही थीं। वह सुरक्षा क्लियरेंस कराने के बाद विमान में बोर्डिंग के लिए जा रही थीं।

इसी दौरान सीआईएसएफ की सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इस मामले में कंगना रनौत ने शिकायत दर्ज कराई और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। माना जा रहा है कि दिल्ली पहुंचने पर कंगना इस बारे में कोई बयान दे सकती हैं। दोपहर साढ़े 3 बजे यह घटना हुई थी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार किसान आंदोलन को लेकर दिए कंगना रनौत के बयान से CISF की सुरक्षाकर्मी आहत थी। फिलहाल एयरपोर्ट पर मौजूद सिक्योरिटी ने कुलविंदर को कमांडेंट कमरे में बैठाकर रखा है। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उन्होंने कंगना रनौत को थप्पड़ क्यों मारा।

कंगना ने मामले की शिकायत कर महिला जवान को नौकरी से हटाने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। गौरतलब है कि 2020 में शुरू हुआ किसान आंदोलन करीब डेढ़ सालों तक चला था। इसके तहत बड़ी संख्या में किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर धरना दिया था। गाजीपुर, टिकरी बॉर्डर समेत कई जगहों पर चक्का जाम था।

इसके अलावा हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में भी प्रदर्शन हुए थे। इस आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ट्विटर पर काफी सक्रिय थीं। उन्होंने आंदोलन पर सवाल उठाए थे। इस मामले में उनकी पंजाब की कई सिलेब्रिटीज से बहस तक हुई थी। अब वह हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद हैं। इस सीट से उन्होंने कांग्रेस विक्रमादित्य सिंह को मात दी है, जो राज्य के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत