न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: खजाने की लालच में बदमाशों ने खोद डाला पूरा मंदिर, कुछ नहीं मिला तो 5000 रुपए लूटकर भागे

ग्वालियर में लूट करने मंदिर में घुसे बदमाशों को जब पता लगा कि मंदिर में मूर्तियों के नीचे वर्षों पुराना खजाना छिपा है तो उन्होंने पुजारियों को बंधी बनाकर पूरे मंदिर को खोद डाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Sep 2021 5:46:44

MP News: खजाने की लालच में बदमाशों ने खोद डाला पूरा मंदिर, कुछ नहीं मिला तो 5000 रुपए लूटकर भागे

ग्वालियर में लूट करने मंदिर में घुसे बदमाशों को जब पता लगा कि मंदिर में मूर्तियों के नीचे वर्षों पुराना खजाना छिपा है तो उन्होंने पुजारियों को बंधी बनाकर पूरे मंदिर को खोद डाला। हालाकि, बदमाशों को खुदाई में कुछ नहीं मिला। फिर बदमाश पुजारी से 5000 रुपए लूट कर भाग गए।

घटना शनिवार-रविवार दरमियानी रात तिघरा के दुगनावली गांव स्थित काली मंदिर की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंदिर की स्थिति देख पुजारियों को मुक्त कराया। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। मंदिर से तीन से चार मूर्तियां भी गायब हैं। मंदिर के बारे में बता दें कि यह काफी पुराना काली माता का मंदिर है। आसपास के कई गांव अफवाह है कि मंदिर में जहां भगवान की मूर्तियां स्थापित हैं, वहां खजाना छिपा है। इसी सिलसिले में शनिवार-रविवार दरमियानी रात 12 बजे करीब 10 से 12 बदमाश मंदिर में वारदात की नीयत से दाखिल हुए।

तिघरा में पंचा का पुरा निवासी कप्तान भगत पास ही दुगनावली काली माता मंदिर में पुजारी हैं। उनके साथ में मुंशी भगत भी हैं। शनिवार रात दोनों मंदिर में सो रहे थे। बदमाशों ने पुजारी कप्तान और मुंशी भगत को बंधक बना लिया। इसके बाद मंदिर में खुदाई शुरू कर दी। जहां-जहां मूर्तियां स्थापित थीं, वहां बदमाशों ने करीब 3 से 4 फीट तक खुदाई की। करीब 5 घंटे तक खुदाई के बाद भी जब कुछ नहीं मिला, तो उन्होंने गुस्से में सुबह पुजारी की जेब में रखे 5,000 रुपए लूटे और भाग गए।

पुजारियों के अनुसार 10 से 12 बदमाश थे। सभी की उम्र 30 से 40 साल के करीब बताई गई है। कद काठी से भी सामान्य थे। सभी ने चेहरे साफी से ढंके हुए थे, इसलिए उनके चेहरे नहीं दिखे हैं। बातचीत से गांव की ही भाषा बोल रहे थे।

तिघरा थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि मंदिर में खुदाई की है। पुजारियों को बांधा गया है। मामले की जांच की जा रही है। गड़ाधन के लालच में बदमाश आए थे। बदमाश आसपास के गांव के लोग ही हो सकते हैं। क्योंकि इसी गांव के लोगों को अंधविश्वास है कि मंदिर में गड़ा धन है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी