न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करना कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने फेंका कीचड़

केंद्रीय कृषि मंत्री और स्थानीय भाजपा सांसद नरेंद्र सिंह तोमर बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने श्योपुर गए थे जहां उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Aug 2021 11:57:48

MP News: बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करना कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने फेंका कीचड़

मध्य प्रदेश भारी बारिश और बाढ़ से बेहाल हैं। ऐसे में केंद्रीय कृषि मंत्री और स्थानीय भाजपा सांसद नरेंद्र सिंह तोमर बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने श्योपुर गए थे जहां उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। श्योपुर शहर में अमराल और सीप नदियों में अभूतपूर्व बाढ़ की स्थिति के कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश की, उनके काफिले पर काले झंडे, झाड़ू और कीचड़ फेंका।

गुस्साए लोगों ने स्थानीय सांसद व कृषि मंत्री तोमर का स्वागत करने के लिए नहीं बल्कि स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति के कुप्रबंधन का विरोध करने के लिए ताली बजाई। प्रदर्शन में ज्यादातर गणेश बाजार क्षेत्र (श्योपुर शहर का मुख्य बाजार) के व्यापारी और परिवार शामिल थे। सभी ने बताया कि उनकी दुकानों में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण भारी नुकसान हुआ है।

तोमर को धक्का देने की भी कोशिश

इतना ही नहीं जब केंद्रीय मंत्री का काफिला श्योपुर कस्बे के मुख्य बाजार से गुजर रहा था तब प्रदर्शनकारी न केवल सड़कों पर उतर आए, बल्कि भीड़-भाड़ वाली सड़कों से गुजरते हुए तोमर को धक्का देने की भी कोशिश की।

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार किया कि प्रशासन ने ढिलाई बरती। हालांकि, यह भी कहा कि एक बांध टूटने की अफवाह ने भी समस्या पैदा की। तोमर ने आश्वासन दिया कि जिले को हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस हफ्ते की शुरुआत में मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ग्वालियर व चंबल क्षेत्र में बारिश के कारण कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकाला गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद

SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा

राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद

दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी