न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: जहरीली शराब बेचने वालों की अब खेर नहीं, होगी फांसी या उम्रकैद

अगर मिलावटी शराब पीने से किसी की मृत्यु हो जाए तो पहली बार आरोपित को 10 साल से लेकर उम्रकैद की सजा हो सकेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 5:43:50

MP News: जहरीली शराब बेचने वालों की अब खेर नहीं, होगी फांसी या उम्रकैद

जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में संशोधित विधेयक के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इसमें जहरीली शराब से मृत्यु होने की स्थिति में आरोपित को उम्रकैद से लेकर फांसी तक की सजा हो सकेगी वहीं जुर्माने की राशि को भी 25 लाख रुपये किया गया है। वहीं अवैध शराब की बिक्री को पकड़ने के लिए जाने वाले आबकारी की टीम या अन्य जांच दल पर हमला करने के मामले में अब तीन साल तक की सजा हो सकेगी।

अगर मिलावटी शराब पीने से किसी की मृत्यु हो जाए तो पहली बार आरोपित को 10 साल से लेकर उम्रकैद की सजा हो सकेगी। दूसरी बार या फिर से जुर्म को दोहराने पर आरोपितों को मृत्युदंड की सजा हो सकती है। वहीं शराब में मिलावट करने पर जुर्माना राशि 30,000 रुपये से बढ़ाकर 2,00,000 रुपये तक कर दी गई है।

फिलहाल अभी जो कानून मौजूद था, उसमें अनुपयुक्त मदिरा विक्रय का दोषी पाए जाने पर कम से कम 2 साल का कारावास, स्वास्थ्य को क्षति पहुंचने पर 2 साल का कारावास और मृत्यु के मामले में 10 साल तक की सजा हो सकती थी। वहीं 2 या उससे ज्यादा बार दोषी पाए जाने पर उम्र कैद तक की सजा हो सकती थी।

हाल ही में मध्यप्रदेश में अलग-अलग मामलों में जहरीली और अमानक शराब पीकर लोगों की मौत हुई थी। अक्टूबर 2020 में उज्जैन में 14, जनवरी 2021 में मुरैना में 12, बीते कुछ दिनों में मंदसौर में 6, खंडवा में 4 और इंदौर में 4 लोगों की मौत हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI ने संभाली जांच, भोपाल में आरोपी समर्थ सिंह के घर पहुंची टीम

TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य पर बड़ा एक्शन, ठिकानों से 80 लाख नकद बरामद; राहत सामग्री घोटाले के आरोप

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह, CM शुभेंदु की बैठक में 6 विधायकों संग पहुंचीं काकोली घोष

गुरुग्राम में बिहारी युवक से मारपीट, भाषा को लेकर विवाद के बाद बेरहमी से पीटा

भारत जब आर्थिक संकट में डूबने की कगार पर था, तब क्या हुआ था? मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ दिखाएगी इतिहास का बड़ा सच

Lava ने लॉन्च किया नया बजट 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स से लैस

500 रुपये से कम में Airtel का दमदार प्लान, 84 दिन तक सिम रहेगा एक्टिव; कॉलिंग का सस्ता समाधान

महाराष्ट्र में एक और रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम, सावंतवाड़ी स्टेशन को मिलेगी नई पहचान

1 दिन में कितना गोंद कतीरा खाना है सही? फायदे जानें और सेवन से पहले रखें इन जरूरी बातों का ध्यान

यूपी में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना होगा आसान, योगी सरकार ने की वन डे सेवा शुरू करने की घोषणा

वरुण की फिल्म का विवादित गाना हुआ रिलीज, प्रोड्यूसर ने जताई थी नाराजगी; सलमान पहले ही बना चुके हैं इसे सुपरहिट

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ इस बच्चे का Video, मासूम अंदाज ने जीत लिया लोगों का दिल

18 जून को भारत में दस्तक देंगे Redmi के दो दमदार स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी बनेगी सबसे बड़ी ताकत

गर्मी में बार-बार गर्म हो रहा है आपका स्मार्टफोन? इन गलतियों से बचेंगे तो नहीं होगी ओवरहीटिंग की परेशानी