न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जो भारत माता की जय न बोले उसकी नागरिकता खत्म हो : जयभान सिंह पवैया

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कानून में कोई ऐसी धारा जोड़ी जानी चाहिए, जिसमें अगर कोई भारत माता की जय या वंदे मातरम नहीं बोलता है तो उसकी नागरिकता खत्म कर दी जाए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Aug 2021 7:35:05

जो भारत माता की जय न बोले उसकी नागरिकता खत्म हो : जयभान सिंह पवैया

बीजेपी नेता और बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कानून में कोई ऐसी धारा जोड़ी जानी चाहिए, जिसमें अगर कोई भारत माता की जय या वंदे मातरम नहीं बोलता है तो उसकी नागरिकता खत्म कर दी जाए। शत्रु देश के नारे लगाने वालों की भी नागरिकता खत्म होनी चाहिए। इसके साथ ही उनका संपत्ति का अधिकार भी छीन लेना चाहिए। भारत कोई धर्मशाला नहीं है।

दरअसल, जयभान सिंह पवैया का यह बयान उज्जैन की उस घटना के बाद सामने आया है, जिसमें एक वीडियो वायरल हुआ और कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते दिखाई दिए। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ इस बात को लेकर सवाल खड़े होने लगे कि क्या भारत में रहकर किसी को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की अनुमति दी जा सकती है।

बता दे, 19 अगस्त को उज्जैन में कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस इस मामल में 10 लोगों से पूछताछ कर रही थी। यह घटना 19 अगस्त की रात जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में हुई। यहां एक कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में लोग गीता कॉलोनी में इकट्ठा हुए और कथित तौर पर पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

उज्जैन जिले के एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया था कि यह घटना गुरुवार रात 10 बजे की है, जिसमें भारत विरोधी नारे लगाए गए। गुरुवार को ही केस दर्ज कर लिया गया था। कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हमारे पास जो वीडियो और एविडेंस (सबूत) हैं, उनका एनालिसिस चल रहा है। जो भी लोग इस मामले में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रथम दृष्टया 10 लोगों को हमने चिन्हित किया था। एसपी शुक्ल ने स्‍पष्‍ट किया कि तालिबान के पक्ष में नारे नहीं लगे। उन्‍होंने पाकिस्तान को लेकर नारे लगाने की बात कही है। एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?