न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : गलत दिशा से आ रहे कंटेनर ने मारी कार को टक्कर, हादसे में गई मां-बेटी की जान

लुधियाना में मलेरकोटला रोड पर एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जहां गलत दिशा से आ रहे कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी जिसमें मां-बेटी की जान चली गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Sep 2021 7:05:03

पंजाब : गलत दिशा से आ रहे कंटेनर ने मारी कार को टक्कर, हादसे में गई मां-बेटी की जान

पंजाब के लुधियाना में मलेरकोटला रोड पर एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जहां गलत दिशा से आ रहे कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी जिसमें मां-बेटी की जान चली गई। जबकि कार चालक और उसकी मां दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। थाना डेहलों के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह बराड़ ने बताया कि पहले परिवार वालों ने कार्रवाई नहीं करवाई थी। जिस कारण मामला दर्ज नहीं किया गया था। अब परिवार वालों ने मामला दर्ज करने शिकायत की है। कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही ट्रक ड्राइवरों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सूचना के बाद थाना डेहलों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी जसपाल सिंह और उसकी मां मंजीत कौर घायल हैं। जबकि जसपाल की पत्नी अमनदीप कौर और उसकी बेटी मवलीन कौर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में जसपाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए है।

जसपाल सिंह की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक वह छह सितंबर को अपनी पत्नी अमनदीप कौर, मां मंजीत कौर और बेटी मवलीन कौर के साथ मलेरकोटला से लुधियाना ऑल्टो कार में आ रहा था। जब वह गोपालपुर दाना मंडी के पास पहुंचे तो इसी दौरान बाईं और से दो ट्रक कंटेनर बिना इंडिकेटर और हार्न के गलत तरीके से रोड पर चढ़े। उनकी लाइट्स भी बंद थीं। जिसके चलते कार पीछे वाले कंटेनर को टच करते हुए आगे वाले के पीछे जा घुसी। हादसे में उसकी पत्नी व बेटी की मौत हो गई। जबकि वह और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल