न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : फर्जी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के साथ पकड़े गए 50 से अधिक पर्यटक, हजारों को भेजा वापस

फर्जी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लेकर आने वाले लोगों का सिलसिला अब भी जारी है। रविवार को मसूरी और देहरादून के पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए आने वाले 50 से अधिक लोगों से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान आरटीपीसीआर जांच की फर्जी रिपोर्ट पकड़ी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Jul 2021 11:20:56

उत्तराखंड : फर्जी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के साथ पकड़े गए 50 से अधिक पर्यटक, हजारों को भेजा वापस

उत्तराखंड को पर्यटन के लिए जाना जाता हैं जिसमें इस कोरोनाकाल में कई लोग घूमने जा रहे हैं। लेकिन उत्तराखंड सरकार के नियमों के अनुसार राज्य में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में कोरोना निगेटिव आना जरूरी हैं। कई लोग बिना आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के पर्यटन के लिए पहुंच रहे हैं तो उन्हें लौटाया जा रहा हैं। ऐसे में फर्जी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लेकर आने वाले लोगों का सिलसिला अब भी जारी है। रविवार को मसूरी और देहरादून के पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए आने वाले 50 से अधिक लोगों से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान आरटीपीसीआर जांच की फर्जी रिपोर्ट पकड़ी। जिन्हें एंटीजन जांच के बाद ही निगेटिव आने पर ही जिले में प्रवेश करने दिया गया। बड़ी संख्या में फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग रणनीति बना रहा है।

पिछले कुछ दिन से लगतार फर्जी रिपोर्ट लेकर आने वाले जांच के दौरान पकड़ में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम बार कोड का मिलान न होने और दूसरी गड़बड़ियां मिलने पर इन्हें पकड़ रही है। इनमें से ज्यादातर लोग हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब आदि राज्यों से हैं। इन लोगों में से कुछ का कहना था कि उन्हें ट्रेवल एजेंसियों ने जांच रिपोर्ट दिलाने की बात कही थी। बाकायदा जांच के नाम पर सैंपल भी लिए और उनसे प्रति रिपोर्ट के भी डेढ़ हजार से दो हजार रुपए तक भी वसूले गए।

पुलिस ने रविवार को भी हजारों पर्यटकों को विभिन्न बैरियरों ने वापस घर का रास्ता दिखाया। इनके पास न तो आरटीपीसीआर थी और न ही अन्य जरूरी दस्तावेज। पूरे दिन में 1200 से ज्यादा वाहनों को बॉर्डर और शहर के भीतर बैरियरों से वापस किया गया। रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगे बैरियरों से पुलिस ने 1235 वाहनों को वापस किया था। इनमें दोपहिया और चौपहिया दोनों तरह के वाहन शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती