न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में मिले 42,530 नए मरीज, 36,552 ठीक हुए और 561 की मौत; केरल में सबसे ज्यादा 23,676 केस

देश में रोजाना मिलने वाले कोरोना केसों में बढ़ना-घटना चालू है। सोमवार को 30,029 मामले दर्ज हुए थे। वहीं, अब मंगलवार को मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 9:05:05

देश में मिले 42,530 नए मरीज, 36,552 ठीक हुए और 561 की मौत; केरल में सबसे ज्यादा 23,676 केस

देश में रोजाना मिलने वाले कोरोना केसों में बढ़ना-घटना चालू है। सोमवार को 30,029 मामले दर्ज हुए थे। वहीं, अब मंगलवार को मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बीते दिन 42,530 मरीज मिले। इस दौरान 36,552 मरीज ठीक भी हुए और 561 मरीजों की मौत भी हुई है। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 5,396 की बढ़ोतरी हुई है। अब भारत में 4.04 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में 18 जिले ऐसे हैं जहां पिछले 4 हफ्तों से कोविड मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन 18 जिलों से देश के 47.5% कोविड मामले आ रहे हैं। केरल के 10 जिलों से पिछले एक हफ्ते में 40.6% कोरोना मामले आए हैं।

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.17 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.09 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.25 लाख
इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.04 लाख

केरल बढ़ा रहा चिंता

सबसे ज्यादा चिंता केरल बढ़ा रहा है। यहां मंगलवार को 23,676 नए केस आए। सोमवार को यह आंकड़ा 13,984 था। राज्य के एक्टिव केस में भी 9,959 का बड़ा उछाल आया है। मंगलवार को 15,626 मरीज ठीक हुए और 148 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 34.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 32.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,104 लोगों की मौत हुई है। अब यहां 1.73 लोगों का इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु में मिले 1,908 नए मरीज

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,908 नए मामले सामने आए हैं, 2,047 लोग ठीक हुए और 29 मौतें हुईं। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या 20,217 है जबकि कुल ठीक हो चुके लोगों की संख्या 25,11,076 है। इसके अलावा राज्य में अब तक 34,159 लोग कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

महाराष्ट्र में 177 मरीजों की हुई मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 6,005 नए मामले सामने आए। 6,799 लोग ठीक हुए और 177 की मौत हो गई। यहां अब तक 63.21 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.33 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 74,318 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में मिले 1,674 नए मरीज

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 1,674 लोग संक्रमित पाए गए। 1,376 लोग ठीक हुए और 38 की मौत हो गई। यहां अब तक 29.09 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,650 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 24,280 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर