न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से रिकवरी में भारत नंबर 1, 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वायरस को दी मात; अब एक्टिव केस 5 लाख से भी कम

अमेरिका पहले स्थान पर है यहां, अब तक 34,732,753 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। इसके बाद भारत का दूसरा स्थान है। वहीं, 19,089,940 संक्रमित मरीजों के साथ ब्राज़ील तीसरे नंबर पर है। यही तीनों देश कोरोना से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 8:55:57

कोरोना से रिकवरी में भारत नंबर 1, 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वायरस को दी मात; अब एक्टिव केस 5 लाख से भी कम

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37,645 नए मामले सामने आए हैं। 720 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 39,674 मरीज ठीक भी हुए। देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या रविवार को 3 करोड़ के पार हो गई। देश में अब तक 3,08,73,907 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है वहीं, ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 3,00,07,200 हो गया है। देश में कुल एक्टिव केस 4,45,668 हो गए हैं। सबसे ज्यादा रिकवरी के मामले में भारत अब दुनिया में सबसे आगे है। भारत के बाद दूसरे नंबर पर अमेरिका है। वहां, 2.9 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर ब्राजील है। वहां, 1.79 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक हो चुके है। सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों की बात करे तो अमेरिका पहले स्थान पर है यहां, अब तक 34,732,753 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। इसके बाद भारत का दूसरा स्थान है। वहीं, 19,089,940 संक्रमित मरीजों के साथ ब्राज़ील तीसरे नंबर पर है। यही तीनों देश कोरोना से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

ब्राजील में इस समय सबसे ज्यादा नए केस मिल रहे हैं। शनिवार को यहां 48000 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। भारत में यह संख्या 41000 रही। अमेरिका काफी हद तक संकमण की रफ्तार पर काबू पा चुका है। इसी दिन यहां 14000 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

भारत में दूसरी लहर सबसे ज्यादा घातक साबित हुई

भारत में अब तक कोरोना की दो लहरें आ चुकी हैं। पहली के मुकाबले दूसरी लहर ज्यादा घातक साबित हुई। इस दौरान भारत में एक दिन में दुनिया में सबसे ज्यादा नए केस मिले। पहली लहर का पीक 16 सितंबर 2020 को आया। उस दिन देश में कुल 97,860 केस आए। 6 मई 2021 को दूसरी लहर का पीक आया। उस दिन देशभर में 4,14,280 नए केस आए।

देश में अभी कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। इसके कमजोर पड़ने के साथ ही केंद्र सरकार ने तीसरी लहर का खतरा जता दिया है। SBI रिसर्च की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तीसरी लहर अगस्त में आ सकती है। इसमें कहा गया कि थर्ड वेव का पीक सितंबर में आएगा। यह दूसरी लहर के पीक से दोगुना या 1.7 गुना ज्यादा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल