न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में आए विनाशकारी तूफान ने मचाई तबाही, 21 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

अमेरिका के दक्षिण इलाकों में विनाशकारी तूफान ने एक बार फिर तबाही मचाई है। देश के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार तड़के आए भयंकर तूफान और बवंडर की चपेट में आकर कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Apr 2023 9:46:18

अमेरिका में आए विनाशकारी तूफान ने मचाई तबाही, 21 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

अमेरिका के दक्षिण इलाकों में विनाशकारी तूफान ने एक बार फिर तबाही मचाई है। देश के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार तड़के आए भयंकर तूफान और बवंडर की चपेट में आकर कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के अरकंसास, इलिनोइस में बवंडर ने जमकर तबाही मचाई। अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार दक्षिणी अमेरिका के अरकंसास राज्य के कई हिस्सों में इस बवंडर में हवा की गति इतनी तेज थी कि भारी वाहन भी हवा में उड़ने लगे। प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव अभियान चलाया गया है। साथ ही पीड़ित लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग जगहों पर 60 से अधिक बवंडर का अलर्ट जारी किया गया है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार तड़के संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण और मध्यपश्चिम भागों में विनाशकारी तूफान ने तबाही मचाई। इलिनोइस में मौसम के प्रकोप के दौरान 4 और लोगों की मौत हुई है। जिसके साथ तूफान में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक अमेरिकी राज्य के अधिकारियों ने बताया कि 'बड़ा और विनाशकारी बवंडर' शुक्रवार दोपहर अरकांसस में लिटिल रॉक व अन्य जगहों पर आया। जिसमें कई घर तबाह हो गए और इसके चलते कई लोगों की मौत हो गई, साथ ही कई घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अर्कांसस डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट की एक प्रवक्ता लाट्रेशा वुड्रूफ ने बताया कि क्रॉस काउंटी में लिटिल रॉक के पूर्वोत्तर में चार लोग मारे गए थे। वीन में, तस्वीरों से पता चलता है कि कई इमारतों को व्यापक क्षति हुई है।

जानकारी के मुताबिक, अरकंसास , इलिनोइस, इंडियाना और टेनेसी के अलावा, विस्कॉन्सिन, आयोवा और मिसिसिपी में राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बवंडर की सूचना दी थी।

बता दें कि कुछ दिनों पहले अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी राज्य मिसिसिपी शहर में भी विनाशकारी बवंडर और तेज तूफान ने जमकर तबाही मचाई थी। जिससे कई मकान गिर गए थे और इसके चलते कम से कम 23 लोगों की मौत हुई थी। जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे। तूफान की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे से अधिक बताई गई थी। जिसमें कम से कम चार लोग लापता भी हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर