न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बीते 24 घंटे में ​मिले 16 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज, 26 की मौत; सक्रिय मामले 1.30 लाख के पार

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,30,713 है। देश में कुल मरीजों की संख्या 4,36,39,329 हो गई है। अब तक कोविड संक्रमित होने के बाद कुल 4,29,83,162 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। भारत में कोरोना रिकवरी रेट 98.5% है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Jul 2022 10:31:57

देश में बीते 24 घंटे में ​मिले 16 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज, 26 की मौत; सक्रिय मामले 1.30 लाख के पार

भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 16,678 नए मरीज मिलें और 26 लोगों की मौत भी हुई। इस दौरान 14,629 मरीज ठीक हुए। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय COVID-19 केस में 2,023 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। एक दिन पहले देश में कोरोना के 18,257 नए मामले सामने आए थे और 42 मौतें हुई थीं।

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,30,713 है। देश में कुल मरीजों की संख्या 4,36,39,329 हो गई है। अब तक कोविड संक्रमित होने के बाद कुल 4,29,83,162 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। भारत में कोरोना रिकवरी रेट 98.5% है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा की गई जानकारी के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर में वृद्धि हुई है और यह 5.99% पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सक्रिय मामले कुल संक्रमण का 0.29% हैं। देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 5,25,454 हो गई है।

देश के कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उछाल महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में संक्रमण में वृद्धि के कारण देखा जा रहा है। महाराष्ट्र में फिर दैनिक मामलों में उछाल देखने को मिला है। बीते दिन राज्य में कोरोना के 2,591 नए मामले सामने आए। अच्छी बात यह रही कि कोई डेथ रिपोर्ट नहीं हुई। तमिलनाडु में बीते दिन 2,537 नए कोविड केस सामने आए। वहीं केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,884 नए मामले दर्ज हुए। कर्नाटक में 942 नए मामले सामने आए।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, COVID-19 के लिए 10 जुलाई तक 86,68,88,980 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 2,78,266 नमूनों की रविवार को जांच की गई। देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए अब तक कुल 198 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’

ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट

हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी

महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज

‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’

‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे

रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान

नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज

माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद