न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नया रिकॉर्ड! बीते दिन लगे एक करोड़ से ज्यादा टीके, कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 62 करोड़ के पार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की टॉप वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने 1 करोड़ वैक्सीन लगाने की उपलब्धि हासिल करने की सराहना की और भारत को बधाई दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Aug 2021 9:16:05

नया रिकॉर्ड! बीते दिन लगे एक करोड़ से ज्यादा टीके, कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 62 करोड़ के पार

कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में भारत ने शुक्रवार को वह कामयाबी हासिल की है, जिसका इंतजार महीनों से था। देश में एक दिन में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन किया गया। सरकार के मुताबिक, भारत में 27 अगस्त 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए हैं। 16 जनवरी को वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत के बाद सबसे ज्यादा लोगों का टीकाकरण है। एक दिन में 1 करोड़ से अधिक टीके लगने की इस उपलब्धि पर भारत को चारों ओर से सराहना मिल रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की टॉप वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने 1 करोड़ वैक्सीन लगाने की उपलब्धि हासिल करने की सराहना की और भारत को बधाई दी।

डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने ट्वीट कर कहा, 'भारत ने औसतन 50% व्यस्क लोगों को टीका लगा दिया है। अब तक देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 62,17,06,882 से अधिक खुराक दी जा चुकी है और कल एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी। इस टीकाकरण अभियान में शामिल हजारों कर्मियों को बधाई। पब्लिक हेल्थ और व्यक्तिगत निवारक उपायों के साथ-साथ टीकाकरण सभी की रक्षा करेगा।'

देश में वैक्सीनेशन कवरेज 62 करोड़ को पार कर गया है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, सबसे ज्यादा 28.62 लाख टीके लगाकर यूपी पहले नंबर पर रहा। इसके बाद कर्नाटक में 10.79 लाख और महाराष्ट्र में 9।84 लाख डोज लगाए गए।

जो लोग टीके लगवा रहे हैं उन्हें बधाइयां: नरेंद्र मोदी

इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आज रिकार्ड टीकाकरण हुआ। एक करोड़ का आंकड़ा पार करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जो लोग टीके लगवा रहे हैं और जो इस टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं उन्हें बधाइयां।'

वहीं, भारत में टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के प्रमुख डॉ एनके अरोड़ा ने शुक्रवार को एक ही दिन में 1 करोड़ लोगों को टीका लगाए जाने पर कहा कि यह भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली के लिए गर्व की बात है।

डॉ अरोड़ा ने कहा कि देश को एक ही दिन में 1.25 करोड़ का टीकाकरण जल्द होने की उम्मीद है। इस साल के अंत तक पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को 31 दिसंबर तक रोजाना 1 करोड़ टीके देने होंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने किया ट्वीट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। यह वही प्रयास है जिससे देश ने एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्यकर्मियों का अथक परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का दृढ़ संकल्प रंग ला रहा है।'

कोविन वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को टीके की 1,00,64,032 खुराक दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे संकलित अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि में देश में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा 62 करोड़ (62,09,43,580) खुराक को पार कर गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर