न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली, यूपी, राजस्थान के लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, इस तारीख के आसपास पहुंचेगा मानसून

1-12 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र भी बनेगा, जिससे कमजोर पड़े मॉनसून को ताकत मिलेगी। यानी 11-12 जुलाई से दिल्लीवालों को मानसून की फुहारें देखने को मिल सकती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Jul 2021 10:46:09

दिल्ली, यूपी, राजस्थान के लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, इस तारीख के आसपास पहुंचेगा मानसून

जुलाई के महीने में रिकॉर्डतोड़ गर्मी से हाल बेहाल हो गया है। पारा 40 डिग्री को पार कर रहा है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और हिस्सों तथा दिल्ली में 10 जुलाई के आसपास मानसून के पहुंचने की संभावना है। विभाग के मुताबिक 10 जुलाई से उत्तर भारत में मानसून का स्थिति बन रही है और 11-12 जुलाई को दिल्ली में मानसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग का कहना है कि 10 जुलाई से अरब सागर से नम हवाएं गुजरात, राजस्थान और दिल्ली पहुंचने लगेंगी। तब गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 7 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं उत्तर भारत में पहुंचने लगेंगी। 11-12 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र भी बनेगा, जिससे कमजोर पड़े मॉनसून को ताकत मिलेगी। यानी 11-12 जुलाई से दिल्लीवालों को मानसून की फुहारें देखने को मिल सकती हैं।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, इससे पहले 2006 में 9 जुलाई को मानसून दिल्ली पहुंचा था। साल 2002 में दिल्ली में पहली मानसूनी बारिश 19 जुलाई को हुई । यहां सबसे देर से मानसून 1987 में 26 जुलाई को पहुंचा था।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में मध्यम बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र, गोवा, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

इधर, केरल में दो दिन देर से दस्तक देने का बाद मानसून रफ्तार पकड़ते हुए सामान्य से 7 से 10 दिन पहले देश के पूर्वी मध्य और उत्तर पश्चिमी हिस्से में पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद इसके आगे बढ़ने के लिए हालात विपरीत बने रहे। ऐसे में मानसून कमजोर होकर रुक रुककर आगे बढ़ने लगा।

गोपालगंज में बिगड़े हालात

बिहार के गोपालगंज में भी बाढ़ से हालात बिगड़ने लगे हैं। गंडक नदी का जलस्तर उफान पर है। 40 से ज्यादा गांवों में उसका असर दिख रहा है। माझा प्रखंड में तो आम जनजीवन पर गंभीर असर पड़ा है। रोजी रोटी चलाने के लिए लोगों को जूझना पड़ रहा है। घरों में और सड़कों पर पानी भरा हुआ है। लोग बांस के मचान पर बैठकर जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं।

मोतिहारी में भी बाढ़ का पानी बना मुसीबत

मोतिहारी में भी बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है। अब तक बाढ़ की वजह से सैकड़ों घर बर्बाद हो चुके हैं। कई लोगों की जान भी जान चुकी है। सुगौली, बंजरिया, रक्सौल, केसरिया और कई अन्य इलाकों में विनाश की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। हजारों एकड़ फसल पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं। वही नदी के किनारे बसे लोग लगातार हो रहे कटाव से डरे सहमे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी