न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में बदलेगा मोहल्ला बस सेवा का नाम! BJP सरकार कर सकती है इसे ‘NAMO बस’

दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद नीतिगत बदलाव तेज हो गए हैं। बीजेपी सरकार मोहल्ला बस सेवा का नाम बदलकर 'नमो बस' या 'अंत्योदय बस' करने पर विचार कर रही है। इलाकों के नाम बदलने के भी सुझाव सामने आए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 4:06:33

दिल्ली में बदलेगा मोहल्ला बस सेवा का नाम! BJP सरकार कर सकती है इसे ‘NAMO बस’

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के सत्ता में आने के बाद राजधानी में नीतिगत बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। नई सरकार, पिछली सरकार के कई फैसलों और योजनाओं को पुनः समीक्षा करने के मूड में नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली की नई रेखा गुप्ता सरकार ने मोहल्ला बस सेवा का नाम बदलने का सुझाव दिया है। प्रस्तावित नए नामों में नमो बस या अंत्योदय बस शामिल हैं। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले मोहल्ला बस सेवा की शुरुआत की थी। अब बीजेपी सरकार इस सेवा को नया स्वरूप देने की योजना बना रही है। इससे पहले भी, मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर करने का प्रस्ताव दिया गया था।

इलाकों के नाम बदलने के सुझाव भी आए सामने

दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद अब शहर के कई इलाकों के नाम बदलने के सुझाव भी सामने आ रहे हैं। बीजेपी के कई विधायकों ने नजफगढ़, मोहम्मदपुर और मुस्तफाबाद जैसे स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव दिया है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (AAP) की पिछली सरकार ने पिछले साल मोहल्ला बस सेवा की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाना और कनेक्टिविटी बढ़ाना था। तत्कालीन परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने 15 जुलाई 2023 को इसे ट्रायल के तौर पर लॉन्च किया था। योजना के तहत 2180 मिनी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जानी थीं, जो 10 से 12 किलोमीटर तक के छोटे रूटों पर संचालित होती हैं। इन बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी।

मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने की तैयारी

दिल्ली में मोहल्ला बस सेवा के तहत मिनी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाती हैं, जो 9 मीटर लंबी और पूरी तरह एयर-कंडीशन होती हैं। इन्हें संकरी सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुगमता से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। इन बसों की रूट लंबाई करीब 10 किमी होती है।

अब, दिल्ली की नई बीजेपी सरकार द्वारा मोहल्ला क्लीनिक की रीब्रांडिंग की भी तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पहले इन क्लीनिकों की समीक्षा होगी, जिसके बाद इनका नाम बदलकर ‘अर्बन आरोग्य मंदिर’ करने का प्रस्ताव दिया गया है। वहीं, नई केंद्रीय स्वास्थ्य नीति के तहत इसे ‘आरोग्य आयुष्य मंदिर’ नाम देने पर भी विचार किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब