न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गिरने वाली है मोदी की एनडीए सरकार, शिवसेना ने खेला खेल, भाजपा की टेंशन बढ़ी

भाजपा ने इस बार केंद्र की सत्ता पर एनडीए गठबंधन के साथ सरकार बनाई है, लेकिन अब भी इस सरकार के गिरने के आसार सामने आ रहे हैं। ऐसे में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान ने राजनीति को और गरमा दिया है। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों का कभी समर्थन नहीं करेंगे जिन्होंने उनकी पार्टी को 'खत्म' करने की कोशिश की है। इससे लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के साथ संभावित सुलह की अटकलों पर विराम लग गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 20 June 2024 2:11:27

गिरने वाली है मोदी की एनडीए सरकार, शिवसेना ने खेला खेल, भाजपा की टेंशन बढ़ी

मुम्बई। भाजपा ने इस बार केंद्र की सत्ता पर एनडीए गठबंधन के साथ सरकार बनाई है, लेकिन अब भी इस सरकार के गिरने के आसार सामने आ रहे हैं। ऐसे में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान ने राजनीति को और गरमा दिया है। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों का कभी समर्थन नहीं करेंगे जिन्होंने उनकी पार्टी को 'खत्म' करने की कोशिश की है। इससे लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के साथ संभावित सुलह की अटकलों पर विराम लग गया है।

शिवसेना के 58वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि नौ जून को सत्ता में आई नरेंद्र मोदी सरकार गिर जाएगी और उसकी जगह 'इंडिया' गठबंधन के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आएगी।

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी (बीजेपी) यह खबर फैलाकर अपनी विफलता को छिपाने की कोशिश कर रही है कि शिवसेना (यूबीटी) सत्तारूढ़ एनडीए में शामिल हो जाएगी।

भाजपा के साथ दोबारा गठबंधन की अटकलों पर ठाकरे ने कहा, 'हम उन लोगों के साथ कभी नहीं जाएंगे जिन्होंने शिव सेना को नष्ट करने की कोशिश की।' उन्होंने कहा कि जब तक सुप्रीम कोर्ट निचले सदन के कुछ सदस्यों से जुड़ी अयोग्यता याचिकाओं पर अपना फैसला नहीं सुना देता, तब तक विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव नहीं होने चाहिए।

विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 12 जुलाई को चुनाव होने हैं। इस चुनाव में विधायक मतदान करेंगे। ठाकरे ने भाजपा पर हिंदुत्व छोड़ने का आरोप लगाया और सवाल किया कि क्या राष्ट्रीय पार्टी का क्षेत्रीय दलों टीडीपी और जनता दल (यू) के साथ गठबंधन स्वाभाविक था। शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष ठाकरे ने भाजपा के हिंदुत्व को 'प्रतिगामी' और अपनी पार्टी के हिंदुत्व को 'प्रगतिशील' बताया।

यहां बता दें कि कल शिव सेना का स्थापना दिवस था। स्थापना दिवस को शिव सेना के दोनों गुटों (एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे) ने अलग-अलग मनाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज