न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी ने कसा राहुल गाँधी पर तंज, कहाँ छिपा था यह शाही जादूगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक मिनट में गरीबी मिटाने के राहुल गांधी के बयान पर कहा कि इतने सालों तक ये शाही जादूगर कहां छिपा था। पीएम मोदी ने कहा, आग देश में नहीं बल्कि उनके (कांग्रेस के) दिलों में लगी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 14 Apr 2024 6:22:06

मोदी ने कसा राहुल गाँधी पर तंज, कहाँ छिपा था यह शाही जादूगर

होशंगाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार लिए मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में संबोधन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक मिनट में गरीबी मिटाने के राहुल गांधी के बयान पर कहा कि इतने सालों तक ये शाही जादूगर कहां छिपा था। पीएम मोदी ने कहा, आग देश में नहीं बल्कि उनके (कांग्रेस के) दिलों में लगी है। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे ऐसी बातें करते हैं जिससे हंसी का पात्र बन जाते हैं।

कांग्रेस पर हमला करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा, 'मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती है, जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है। इसलिए हताश कांग्रेस ऐसी घोषणाएं कर रही है जो खुद कांग्रेस के नेताओं को नहीं समझ आ रहा है। कांग्रेस के शहजादे ने अभी घोषणा की, आप भी सुनकर हंसोगे। मैं सुनाऊं? आपको जोर से हंसना पड़ेगा। उन्होंने घोषणा कि एक झटके में देश की गरीबी हटा दूंगा। अब बताओ भाई... हंसी आएगी या नहीं? ऐसे लोगों पर कोई भरोसा करेगा क्या? अरे देश पूछ रहा है कि आखिर यह शाही जादूगर इतने सालों तक कहां छिपा था।' पीएम मोदी की यह बात सुन वहां मौजूद लोग हंसने लगे।

उपस्थित आम जनता को सम्बोधित करते हुए मोदी ने रैली में कहा, '2014 से पहले दस साल इन्होंने रिमोट से सरकार चलाई और अब कह रहे हैं कि इनको एक झटके वाला मंत्र मिल गया है। ये झटके वाला मंत्र लाए कहां से हैं? मुझे बताइए... ये गरीबों का मजाक और अपमान है या नहीं? क्या झटके से गरीबी दूर होती है? ये क्या बोल रहे हैं जी? उन पर कोई भरोसा करेगा क्या? इसी के कारण यह हंसी के पात्र बन जाते हैं। देश उनको गंभीरता से नहीं लेता है।'

पीएम मोदी ने कहा, 'अब तो कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है... मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। ये 2014 में भी बोलते थे। कभी आग लगी क्या? ये 2019 में भी बोलते थे। आग लगी क्या? राम मंदिर के लिए बोलते थे, कभी आग लगी क्या? ये 370 के लिए भी बोलते थे। आग लगी क्या? भाइयों-बहनों, आग देश में नहीं, आग-जलन उनके दिलों में लगी है। ये जलन उनके दिल और दिमाग में ऐसे भरी पड़ी है कि उन्हें अंदर से जलाती रहती है।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा, 'ये जलन मोदी के कारण नहीं है, ये जलन 140 करोड़ लोगों को मोदी के प्रति प्रेम के कारण है। वो ये प्रेम भी सहन नहीं कर पा रहे हैं। ये लोग दस साल से सत्ता से बाहर हैं, दस साल में ऐसे छटपटा रहे हैं जैसे इनका सब कुछ लुट गया। जैसे उनकी भावी पीढ़ियों का सब लुट गया। कांग्रेस वाले अगर यही कारनामे करते रहेंगे न... तो यह जलन उनको इतनी जला देगी कि देश आगे कभी मौका देने को तैयार नहीं होगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?