न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगस्त तक मोदी सरकार गिर जाएगी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने शुक्रवार को भविष्यवाणी की कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार अगस्त तक गिर सकती है और चुनाव कभी भी हो सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 05 Jul 2024 5:24:14

अगस्त तक मोदी सरकार गिर जाएगी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने शुक्रवार को भविष्यवाणी की कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार अगस्त तक गिर सकती है और चुनाव कभी भी हो सकते हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करता हूं, क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है और अगस्त तक यह गिर सकती है..."

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 240 सीटें मिलीं, लेकिन बहुमत के आंकड़े 272 से दूर रह गई। बीजेपी ने जेडी(यू), टीडीपी आदि सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनाई और पीएम मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल का रास्ता साफ किया। मोदी 3.0 के सत्ता में आने के बाद से कई विपक्षी नेता दावा कर रहे हैं कि सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी और कुछ महीनों में गिर जाएगी। लालू की ताजा टिप्पणी ने ऐसे दावों को फिर से हवा दे दी है।

बिहार की सत्तारूढ़ जेडीयू केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर बीजेपी के साथ गठबंधन में है। आरजेडी नेता और लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन करके अपनी विचारधारा से समझौता किया है। उन्होंने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में आरजेडी के प्रदर्शन का बखान करते हुए कहा कि पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है जबकि एनडीए का वोट शेयर घटा है।

तेजस्वी ने कहा, "... जनता दल (यू) वालों ने सत्ता के लालच में अपनी विचारधारा से समझौता कर लिया और भाजपा से गठबंधन कर लिया। राष्ट्रीय जनता दल एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने न तो समझौता किया और न ही भाजपा के सामने घुटने टेके। सत्ता में होना सबसे बड़ी बात नहीं है। हमारी लड़ाई उन लोगों के लिए है जो कमजोर और वंचित हैं... लोकसभा चुनाव में हमारा वोट शेयर 9% बढ़ा, जबकि एनडीए का वोट शेयर 6% कम हो गया। आज आरजेडी ने 4 सीटें जीती हैं। हम और भी जीत सकते थे। फिर भी, हमारे गठबंधन ने इस लोकसभा चुनाव में 9 सीटें जीती हैं..."

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पिछले कुछ महीनों में राज्य में कई पुलों के ढहने के कारण आलोचनाओं के घेरे में है। अधिकारी जहां भारी बारिश को संभावित कारण बता रहे हैं, वहीं विपक्ष ने इन घटनाओं को भ्रष्ट शासन का मामला बताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप